शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण येाजनांतर्गत आर्थिक सहायता के चेक वितरित

चित्र मुरैना जिला का आज का ताजा है , चित्र में मुरैना कलेक्टर चेक देते हुये 
  मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनांतर्गत 6 हितग्राहियों केा चार-चार लाख रूपये के आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए गए। जिन हितग्राहियों के चेक वितरित किए गए उनमें ग्राम सीतापुर निवासी श्रीमती उषा पत्नी स्व. श्री बान सिंह कुशवाह, ग्राम करारीखुर्द निवासी श्रीमती आरती पत्नी स्व. श्री बृजेन्द्र यादव, कडूरा तहसील भाण्डेर निवासी श्रीमती विमला पत्नी स्व. श्री गंगादीन पाल, ग्राम कुतौली निवासी श्रीमती संगीता पत्नी स्व. श्री आत्माराम यादव, ग्राम औरीना निवासी श्रीमती हरिकुमारी पत्नी स्व. श्री धर्मेन्द्र अहिरवार एवं ग्राम चकबैना निवासी श्रीमती शशी पत्नी स्व. ओमप्रकाश दुवे शामिल हैं।
 

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

म प्र के किसानों से ज्वार बाजरा खरीदी 20 दिसंबर तक, पोर्टल पर पंजीयन व एस एम एस प्राप्ति 5 दिसंबर तक, अब दूसरा एस एम एस भी ले पायेंगें

शिवराज ने किसानों की सुनी , दूर की परेशानी और चिंता , शासन ने आज जारी किये आदेश , अब चिन्ता न करें किसान

ग्वालियर टाइम्स 03  दिसम्बर, आज जारी म प्र शासन के आदेश में किसानों को ज्वार व बाजरा खरीदी हेतु अब पहला एस एम एस खो जाने या उसकी अवधि समाप्त हो जाने पर एन आई सी के माध्यम से एक और दूसरा एस एम एस प्राप्त करने की सुविधा दी है ।

दी गयी सुविधा में यह भी कहा गया है कि पोर्टल पर पंजीकृत किसान 05 दिसंबर तक एस एम एस या दूसरा एस एम एस प्राप्त कर सकेंगें । तथा एस एम एस प्राप्त करने के 15 दिन तक वह एस एम एस या दूसरा एस एम एस मान्य और वैध रहेगा । और किसान एस एम एस प्राप्त करने से 15 दिन तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना ज्वार बाजरा मंडी या उपार्जन केन्द्र को बेच सकेगा ।

दूसरी भाषा में कहें तो 04 तारीख को एस एम एस पाने वाला किसान 19 दिसम्बर तक और 05 दिसम्बर को एस एम एस पाने वाला किसान 20 दिसंबर तक अपनी फसल की उपज बेच सकेगा ।    

शासकीय सेवा में अपने दायित्वों को समर्पण भावना से कार्य करने से मिलता है सम्मान, श्रीमती विजय मित्तल सेवानिवृृृृत्त हुई

शासकीय सेवा में शासकीय सेवक को अपने दायित्वों को समर्पण भावना से कार्य करने से ही मिलता है सम्मान जिसके लिए वह हमेशा याद बनकर आगे आने वाली पीढि़यों के लिए उदाहरण बन जाते है। अपनी पूर्ण सेवा काल के दौरान शासकीय योजनाओं को बेहतर ढ़ंग से प्रस्तुत कर लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना ही एक कर्तव्य निष्ठा शासकीय सेवा कर्मचारी का दायित्व माना जाता है। जो कि इस कार्यालय में पदस्थ पर्यवेक्षक श्रीमती विजय मित्तल ने वखूबी निभाया है। ऐसे अपने वरिष्ठ कर्मचारियों का सम्मान करना हमारे लिए एक गौरव की बात है।
   यह विचार स्थानीय परियोजना कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना ग्रामीण-1 में पदस्थ वरिष्ठ लिपिक श्री राजकुमार कुमार उपाध्याय एवं श्री राजेन्द्र पलैया द्वारा कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन पर्यवेक्षक श्रीमती विजय मित्तल की सेवा निवृत्त होने के अवसर पर किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान कार्यालय में पदस्थ सभी पर्यवेक्षक एवं अन्य सभी स्टॉफ ने पर्यवेक्षक श्रीमती मित्तल के कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जिस प्रकार से श्रीमती मित्तल ने अपनी पूर्ण ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से अपनी शासकीय सेवा की अवधि पूर्ण की है। यह हमेशा हम लोगों को याद रहेगी और हमें भी उन्हीं के पद चिन्हों पर चलना चाहिए।
    कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक एवं स्टॉफ द्वारा श्रीमती विजय मित्तल को शॉल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में सेवा निवृत्त पर्यवेक्षक श्रीमती मित्तल ने सभी मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती अनुराधा दुबे, श्रीमती दीपा छिरौलिया, श्री सुलेखा नरवरिया, श्रीमती खाका तारगेन, श्रीमती प्रतिभा पाल, सुश्री प्रेमबाई गुप्ता, श्री बृजेन्द्र यादव, श्री नारायण सिंह, श्री उदय सिंह, श्री दामोदर, श्री राजू पाल आदि उपस्थित रहे। 


दतिया में खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा खरीफ उपार्जन की समीक्षा की गई

जिले में खरीफ उपार्जन के तहत् खरीदी जा रही धान की आज बुधवार को प्रमुख सचिव खाद्य श्री फैज अहमद किदवई द्वारा दतिया सर्किट हाउस पहुंचकर जिला कलेक्टर श्री संजय कुमार एवं खाद्य अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली कि पिछले वर्ष 2019-20 में धान के कितने उपार्जन केन्द्र बनाए गए थे और इस वर्ष कितने उपार्जन केन्द्र बनाए गए है और धान खरीदी का लक्ष्य क्या रखा गया है। उन्होंने बैठक में अभी तक समर्थन मूल्य पर कितनी धान खरीदी जा चुकी है की जानकारी प्राप्त की।
   प्रमुख सचिव श्री किदवई ने कहा कि सभी खरीदी केन्द्रों पर कोविड-19 संक्रमण से बचाव के व्यापक उपाए किए जाए। खरीदी केन्द्रों पर हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था हो, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो और सेनेटाईजेशन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि कृषकों के लिए पर्याप्त सुविधायें दी जाए। केन्द्रों पर वारदाने की कोई कमी नहीं रहे और तौल सही प्रकार से जाए। इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोताही वर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कोई कमी पाई गई तो संबंधित के विरूद्ध एफआईआर की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर खरीदी जा रही धान की क्वालिटी भी देखी।
   बैठक में कलेक्टर श्री संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में इस वर्ष धान खरीदी के लिए 28 केन्द्र तथा मोटे अनाज के लिए 4 केन्द्र बनाए गए है। अनुभाग दतिया में धान खरीदी के लिए 10 केन्द्र, मोटे अनाज के लिए एक, सेवढ़ा में धान खरीदी के लिए 9 मोटे अनाज के लिए 2 और भाण्ड़ेर में धान खरीदी के लिए 9 और मोटे अनाज के लिए एक केन्द्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस धान उपार्जन का लक्ष्य 20 हजार मैट्रिक टन और मोटे अनाज के लिए 200 मैट्रिक टन लक्ष्य रखा गया है। जिलें में इस वर्ष अभी तक 28 धान खरीदी केन्द्रों पर 11 हजार 880 किसानों का पंजीयन किया गया था जिमसें 1 हजार 477 किसानों से 14968.36 मैटिक टन धान खरीदी जा चुकी है और किसानों को 1.72 करोड़ की राशि का भुगतान अभी तक किसानों को किया गया है। इसी प्रकार ज्वाराऔर बाजरा मोटे अनाज के लिए स्थापित 4 खरीदी केन्द्रों पर 1 हाजर 381 किसानों ने पंजीयन कराया था जिसमें से 30 किसानों से 46.45 मैट्रिक टन खरीदी की जा चुकी है।

प्रमुख सचिव द्वारा नौनेर एवं उद्गंवा खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया

    प्रमुख सचिव खाद्य श्री फैज अहमद किदवई द्वारा कलेक्टर श्री संजय कुमार के साथ नौनेर एवं उद्गंवा धान खरीदी केन्द्रा का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्रों पर जाकर शासन द्वारा जारी की गई कोविड-19 की गाईड लाईन एवं किसानों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केन्द्रों पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार किसानों से सर्मथन मूल्य पर धान की खरीदी की जाए और उनके लिए पर्याप्त वारदानें की व्यवस्था रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीदी उपरांत किसानों को समय पर भुगतान हो और गोदामों तक धान का उठाव भी समय पर कराया जाए।  

कलेक्टर द्वारा खरीफ उपार्जन के संबध में खाद्य अधिकारियो की बैठक ली

कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में न्यू कलेक्ट्रेट भवन के कलेक्टर कक्ष में खरीफ उपार्जन के संबंध में खाद्य अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने खाद्य अधिकारी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह खरीफ उपार्जन में कृषकों की सुविधा को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार धान की खरीदी मध्यप्रदेश के कृषकों से ही खरीदी की जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिले के अन्य राज्यों के लगे आस-पास के जिलों से आने वाले कृषकों की फसल की खरीदी बिल्कुल नहीं की जाए। यदि कोई भी खरीदी अन्य राज्यों के किसानों की गई तो संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्यों के खिलाफ कढ़ी कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।
    बैठक में कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से उपभोक्ताओं को शत प्रतिशत राशन वितरण कराना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि नवीन पात्रता पर्ची धारियों को भी शतप्रतिशत राशन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें इसमें कोई भी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही वर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुझे पात्र उपभोक्ताओं की कोई शिकायत आई तो संबंधित के खिलाफ कढ़ी कार्यवाही करते हुए अनियमित्ता पाए जाने पर उपभोक्ता वस्तु अधिनियम धारा 1955 के तहत् संबंधित अधिकारियों एवं उचित मूल्य की दुकानों पर कढ़ी कार्यवाही की जायेगी। 

कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा, सीएम हेल्पलाइन में शतप्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया जाना चाहिए, वरना सख्त कार्यवाही

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र ही सीएम हेल्पलाइन में शतप्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया जाना चाहिए। जो अधिकारी इन प्रकरणों को निपटाने में रूचि नहीं ले रहे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन विभागों के अधिकारी प्रकरण निपटाने में शीघ्रता कर रहे है वह बधाई के पात्र है।
    कलेक्टर श्री कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैं पुनः सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा 5 दिसम्बर को पुनः करूंगा जिसमें अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण मिलना चाहिए। मुझे अपने दतिया जिले को प्रदेश में पहला जिला घोषित करवाना है। जिसके लिए प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण किया जाना अनिवार्य है। मैं आप लोगों से पूर्ण रूप से सहयोग की अपेक्षा कर रहा हूं जिससे अपना जिला प्रदेश में शतप्रतिशत प्रकरण निपटाकर नम्बर एक बन सके। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय सम्पूर्ण देश के लिए गौरव है - उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

 अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय प्रदेश ही नहीं अपितु देश का एक मात्र ऐसा विश्वविद्यालय है, जहाँ ज्ञान-विज्ञान की समस्त विधाओं का अध्यापन और अनुसंधान मातृभाषा हिन्दी में ही होता है। यह विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए गौरव है। इस विश्वविद्यालय को विकसित होते देखना हमारे लिए गौरव की बात है। उक्त विचार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम मुगालिया कोट, भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित अकादमिक भवन के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन थीं।

   उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हिन्दुस्तान का दिल मध्यप्रदेश पूरे देश में राष्ट्रभाषा हिन्दी की पहचान के लिए जाना जाता है। ऐसे में अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय का विकास होगा तो इससे समूचे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रदेश की पहचान बनेगी। हिन्दी के प्रति अटल जी का योगदान अतुलनीय है। सबसे पहले उन्होंने ही संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में अपनी बात रखी थी। इसलिये उनके नाम से इस विश्वविद्यालय की स्थापना होने पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी राष्ट्रभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित हैं। हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी में कोमलता, सरलता, स्नेह और भावनात्मक गहराई समाहित है। भारत को विकसित करने के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी की नितांत आवश्यकता है।
   मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई इस विश्वविद्यालय में हिन्दी में ही होना गर्व की बात है। हिन्दी भाषा को नई ऊँचाईयों तक पहुँचाने में इस विश्वविद्यालय का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को विकसित करने के लिए कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। विश्वविद्यालय परिसर को सुंदर और हरा-भरा बनाया जायेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय को एक बस प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सूखी सेवनिया से विश्वविद्यालय तक की सड़क टू-लेन बनाकर विकसित की जायेगी। उन्होंने परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को एक बड़ा केन्द्र बनाने के लिए भरसक प्रयास किये जायेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इस संस्थान का ऐतिहासिक योगदान होगा।
   सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रभाषा हिन्दी को आगे बढ़ाने के लिए अटल बिहारी बाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय का अहम योगदान होगा। हिन्दी लोकप्रिय भाषा है, विदेशियों को भी हिन्दी बोलना पसंद है। यह सहज, सरल, रसीली एवं आत्मीय भाषा है। हिन्दी का ज्ञान रखना हमारा दायित्व है। राष्ट्रभाषा से ही देश की पहचान होनी चाहिए। अपनी भाषा, धर्म एवं संस्कृति पर गर्व होने से ही हम भारत को विश्वगुरू के स्थान पर विराजमान कर सकेंगे।
   कार्यक्रम के शुभारंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामदेव भारद्वाज ने संस्था का परिचय देते हुए कहा कि विज्ञान, कला, संस्कृति, साहित्य की जननी भारत ही है। अपनी राष्ट्रभाषा में ही कार्य करने से विश्व के कई देश विकसित श्रेणी में आ रहे हैं। ज्ञान-विज्ञान की समस्त विधाओं का अध्ययन हिन्दी में कराने के उद्देश्य से इस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है। कार्यक्रम के अंत में कुल सचिव प्रो. रेखा रॉय ने आभार व्यक्त किया।

मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

पात्रता पर्ची से कोई भी पात्र व्यक्ति नहीं रहेगा वंचित, गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने लगभग 78 लाख के 3 कार्यो का किया भूमिपूजन

  मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया के ग्राम चितुवा में 77 लाख 97 हजार के निर्माण एवं विकास कार्यो का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के एक प्रकरण में 2 लाख रूपये की राशि प्रदान की।
    गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता गरीब एवं समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति है। इनको ध्यान में में रखकर योजनायें बनाई गई है। जिससे यह वर्ग भी समाज के अन्य वर्गो के समान अपना जीवन निर्वहन कर सकेंगे।
    गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि कोई भी गरीब एवं पात्र व्यक्ति पात्रता पर्ची से वंचित नहीं रहेगा। सभी पात्र लोगों को पात्रता पर्ची प्रदान की जायेगी। डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण से राज्य सरकार की संचालित अनेकों योजनाओं के लाभो के संबंध में जानकारी ली।
    गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राम चितुवां में 53 लाख की गौशाला निर्माण एवं चारागाह निर्माण, चितुवां गांव में 14 लाख 72 हजार की लागत की सीसी रोड़ नाली मिर्नाण जबकि इसी ग्राम में 10 लाख 25 हजार की लागत के सीसी रोड़ रोड़ नाली निर्माण का भी भूमिपूजन किया।
    गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने इस मौके पर 56 लाख की लागत के 10 निर्माण एवं विकास विकास कार्यो की घोषणा करते हुए, कहा कि इनन कार्यो की शुरूआत अगले माह 2021 में की जावेगी। जिसमें 10 लाख की लागत से बाउन्ड्री बाल निर्माण कोतबाल कुंआ मंदिर ग्राम चितुंवा, 9.50 लाख की सीसी रोड़ निर्माण शंकर जी मंदिर से शांति धाम की ओर ग्राम चितुंवा, 8.50 लाख की सीसी रोड़ राकेश पाल के मकान से विनोद पाल के मकान की ओर, 7 लाख की लागत से सीसी रोड़ निर्माण बालकिशुन पाल के मकान से पंचायत भवन की ओर, 6 लाख की लागत से बाउन्ड्री बाल निर्माण शांति धाम, 4.50 लाख की लागत से सीसी रोड़ निर्माण प्राथमिक विद्यालय से शांतिधाम की ओर, 4 लाख की लगात के लघु स्टेडियम पंचायत भवन, 4 लाख की लागत से नाली निर्माण प्रीतम पाल के मकान से पुलिया की ओर, 2.50 लाख की लागत के प्रतीक्षालय शांति धाम और .50 लाख की लागत से सार्वजनिक प्याऊ झांसी रोड़ शामिल है।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री आशाराम अहिरवार सर्वश्री विपिन गोस्वामी, प्रशांत ढेंगुला, योगेश सक्सैना, जीतू कमरिया, पंकज गुप्ता, मुकेश यादव, सतीश यादव, भार्गव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे। 

गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने 10 करोड़ 42 लाख की लागत के 60 आवासों का किया लोकार्पण

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने झांसी ग्वालियर हाईवे के पास स्थित विशेष शस्त्र बल की 29वीं वटालियन दतिया में 10 करोड़ 42 लाख की लागत से निर्मित 60 आवास भवनों का लोकार्पण कर एसएएफ के अधिकारियेां एवं जवानों को बधाई दी।
    डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बटालियन में जो पानी की समस्या है उसे दूर करने हेतु मंगलवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं ठेकेदार द्वारा कमाडेट से सम्पर्क कर दूर किया जायेगा।
    कार्यक्रम के शुरू में विशेष सशस्त्र बल 29वीं वटालियन के कमाण्डेट श्री मनोज कुमार श्रीवासतव ने नवनिर्मित आवासों के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा कि एसएएफ के अधिकारियों और जवानों को आवास मिलने पर अब अपने परिवार को रखने में परेशानी नहीं आएगी। बल्कि और बेहतर तरीके से अपनी सेवायें दे सकेंगे।
    गृह मंत्री द्वारा लोकार्पित किए गए 60 आवासों में 12 आवास अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों के लिए जबकि 48 आवास आरक्षकों के लिए बनाये गए है।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री आशाराम अहिरवार सर्वश्री विपिन गोस्वामी, प्रशांत ढेंगुला, योगेश सक्सैना, जीतू कमरिया, पंकज गुप्ता, मुकेश यादव, सतीश यादव, आकाश भार्गव, सनत पुजारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे। 
 

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक 1 दिसम्बर को

 विशेष पुनरीक्षण मतदाता सूची 2021 को सम्पन्न कराये जाने हेतु स्टेंडिंग कमेटी की बैठक 1 दिसम्बर 2020 को दोपहर 3 बजे न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। 

सरकारी धन के गबन के मुलजिमों को बचाने में 20 साल तक लगी रही मुरैना पुलिस, हाई कोर्ट ने कराई थी एफ आई आर , केस डायरी कोर्ट से चुराकर गायब की , सबूत फाड़ फाड़ कर फेंके , कानूनऔर कोर्ट की ऑंखों में झोंकी धूल

     मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन  मुरैना 15 सितंबर ( ग्वालियर टाइम्स ) लगातार 20 साल तक कोर्ट और कानून की ऑंखों में धूल झोंक कर भारी भरकम रिश्...