रविवार, 7 मार्च 2021

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर अन्न उत्सव का आयोजन आज

 अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहत् उचित मूल्य की दुकानों के माण्ध्यम से उपभोक्ताओं को राशन सामग्री उपलब्ध कराये जाने हेतु 7 एवं 8 मार्च को सामग्री का वितरण हेतु नोडल अधिकारी अधिकारियों की उपस्थिति में किया जायेगा।

     कलेक्टर श्री संजय कुमार ने अन्न उत्सव के तहत् उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताआों को नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में खाद्यान उपलब्ध कराये जाने जाने हेतु प्रत्येक दुकान के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उचित मूल्य की दुकान पर नोडल अधिकारी उपस्थित होकर पीओएस मशीन में उपस्थिति दर्ज कराकर पात्र उपभोक्ताओं की सूची उपलब्ध करायेंगे एवं सतर्कता समिति के सदस्यों के समक्ष राशन सामग्री प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक एवं उपभोक्ताओं के उपस्थित रहने तक राशन सामग्री वितरण करायेंगे और वितरण मात्रा का प्रमाणीकरण भी करेंगे। उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात् दूसरे दिन निर्धारित प्रारूप में नोडल अधिकारी संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं जिले के नगरीय क्षेत्र के नोडल अधिकारी जिला आपूर्ति अधिकारी के कार्यालय को भेजेंगे।
    कलेक्टर श्री संजय कुमार ने जिले के सभी अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि अन्न उत्सव के दौरान प्रतिमाह की 7 एवं 8 तारीख को राशन वितरण की जानकारी दुकान क्षेत्र के अंतर्गत मुनादी कराकर लोगों को जानकारी दी जाए। सामग्री वितरण के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जाये। विगत माह में सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहत् उपभोक्ताओं को सामग्री का वितरण नहीं हो सका था। अतः सामग्री का पूर्ण रूप से वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें। 
 

8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्व-सहायता समूहों को वितरित करेंगे दो सौ करोड़ रूपये का ऋण, मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेन्स के जरिये जिलों से भी करेंगे सीधा संवाद, चौथी बार हो रहा है सामूहिक ऋण वितरण

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को लगभग 200 करोड़ रूपये बैंक ऋण वितरित करेंगे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित  होने वाले इस मुख्य समारोह में लगभग 6 हजार से अधिक स्व-सहायता समूह सदस्य महिलाएँ भाग लेंगी। प्रदेश के समस्त जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर समूह सदस्य कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होंगे।

    मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा इससे पहले भी वर्चुअल कार्यक्रमों में तीन बार सामूहिक ऋण वितरण स्व-सहायता समूहों को किया जा चुका है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान कुछ जिलों के समूह सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से सीधा संवाद भी करेंगे। समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल भी उपस्थित रहेंगे।
    पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कोरोना काल में ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिये लॉकडाउन के समय से लगातार वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
   इस मिशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत निर्धन परिवारों की महिला सदस्यों को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उनका सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। आमतौर पर देखने में आता है कि ग्रामीण क्षेत्र में लोग बैंकिंग सेवाओं की प्रक्रियाओं में दस्तावेजीकरण व अन्य औपचारिकताओं की कठिनाई के कारण पात्र होने के बावजूद विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा इस प्रक्रिया को और सरल करने के उद्देश्य से बैंकों के साथ भी व्यापक स्तर पर समन्वय स्थापित कर स्व-सहायता समूहों के लिये पर्याप्त बैंक ऋण आसानी से उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में 20 सितम्बर, 23 नवम्बर 2020 और 8 जनवरी 2021 को मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण वितरित किया जा चुका है।
    समूहों के बैंक ऋण प्रकरण सॉफ्टवेयर के जरिये प्रस्तुत करने के साथ सघन निगरानी एवं पारदर्शी प्रक्रिया बनाई गई है। वर्ष 2019-20 में समूहों का वार्षिक बैंक ऋण वितरण का लक्ष्य  500 करोड़ रूपये था। 31 मार्च 2020 तक कुल 302 करोड़ का वितरण 44 हजार से अधिक समूहों को किया गया था। वर्ष 2020-21 में समूहों का वार्षिक बैंक ऋण वितरण का लक्ष्य बढ़ाकर 1400 करोड़ रूपये से अधिक किया गया है। इसमें से अभी तक 1215 करोड़ रूपये का वितरण 90 हजार से अधिक समूहों को किया जा चुका है। स्व-सहायता समूहों को ऑन लाइन प्रकरण प्रस्तुत करने एवं स्वीकृत करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।
    अब तक आजीविका मिशन के माध्यम से 36 लाख 53 हजार से अधिक ग्रामीण निर्धन परिवारों को 3 लाख 22 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों से जोड़कर 2616 करोड़ रुपये बैंक ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।  

निर्वाचन प्रक्रिया में छोटी सी त्रुटि भी नहीं होगी क्षम्य : बसंत प्रताप सिंह

 नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया में छोटी सी त्रुटि भी क्षम्य नहीं होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने यह निर्देश स्थानीय निकायों के आम निर्वाचन 2021 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिये। श्री सिंह ने कहा कि सभी कलेक्टर नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर लें।

    श्री सिंह ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति, नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिये स्थान का चयन, आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सीसीटीवी तथा वीडियो कैमरे की व्यवस्था, मतदान के गठन के लिये साफ्टवेयर में त्रुटिरहित एंट्री और जिला स्तर पर क्रय की जाने वाली सामग्री की खरीदी तुरंत करें।
24 घंटे में हो शिकायतों का निराकरण
    राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि निर्वाचन के संबंध प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निराकरण 24 घंटे के अंदर कर आयोग को सूचित करें। इसके लिये पृथक सेल की स्थापना तथा जाँच दल का गठन करें। प्रशिक्षण के लिये 150 प्रतिशत तथा मतदान दल के लिये रिजर्व सहित 120 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों की व्यवस्था करें। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के रेण्डमाईजेशन के लिये सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर लें।
कोविड गाईड लाईन का पालन सुनिश्चित हो
    राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी गाईड लाईन का पालन सुनिश्चित किया जाये। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिये आवश्यक सामग्री मध्यप्रदेश हेल्थ कार्पोरेशन द्वारा सीधे जिलों को दी जायेगी। सभी कलेक्टर आयोग द्वारा भेजे गये पत्रों एवं निर्देशों का अनिवार्य रूप से अध्ययन कर तदनुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी व्हाटस एप ग्रुप पर पोस्ट किये जा रहे मैसेज को प्रतिदिन जरूर देखें।
    राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम जारी करने से लेकर निर्वाचन परिणाम की घोषणा तक पूरी प्रक्रिया आईईएमएस के माध्यम से की जायेगी। इसके लिये आईटी शाखा द्वारा इलेक्शन प्रोग्राम, नोटिफिकेशन एवं आरक्षण, ऑनलाइन नाम निर्देशन व्स्प्छ, नामांकन प्रक्रिया, ईव्हीएम मैनेजमेंट, पोल-डे मैनेजमेंट और रिजल्ट मॉडयूल बनाये गये हैं। इन्फ्रा मैंपिंग एप बनाया गया है। इसके माध्यम से मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध न्यूनतम जरूरी सुविधाओं की जानकारी संकलित की जा रही है। सभी जिले जल्द इसमें प्रविष्टि करें।
उप सचिव श्री अरूण परमार, उप सचिव श्रीमती अजीजा शरसार जफर, आईटी सलाहकार श्री दीपक नेमा, एनआईसी के टेक्नीकल डायरेक्टर श्री ए.के. भटनागर ने निर्वाचन संबंधी विभिन्न बिन्दुओं के बारे जानकारी दी। इस दौरान सचिव श्री दुर्ग विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
  •     नगरीय निकाय निर्वाचन में कुल मतदाता एक करोड़ 69 लाख 16 हजार 83
  •     इनमें पुरूष मतदाता 86 लाख 81 हजार 912, महिला मतदाता 82 लाख 32 हजार 897, थर्ड जेण्डर 1274
  •     पंचायत निर्वाचन कुल मतदाता 3 करोड़ 92 लाख 81 हजार 301 इनमें से पुरूष मतदाता 2 करोड़ 2 लाख 45 हजार 823, महिला मतदाता  एक करोड़ 90 लाख 34 हजार 424 और थर्ड जेण्डर 1054

बिजली चोरी रोकने की कवायद, 40 फीसदी से ज्यादा लॉस वाले ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगेगें, उपभोक्ता का घर और पोल जी आई एस पर होंगें, मीटर रीडरों से लेंगे लोकेशन की सेल्फी - वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगेंगे, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने दिये निर्देश

 लाइनमैन को यह लगे कि बिजली चोरी रोकने में एसई, सीई मेरे साथ रहेंगे

बिजली चोरी रोकने के लिए कर्मचारी, अधिकारी सभी टीम भावना के साथ कार्य करें। लाइनमैन को लगना चाहिये कि अनियमितता, बिजली चोरी रोकने में एसई, सीई मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। तभी चोरी रोकने एवं लाइन लॉस कम करने में आशातीत सफलता मिल पाएगी। प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने यह बातें इंदौर में शनिवार को इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर के बिजली अधिकारियों की बैठक में कही।
    श्री दुबे ने कहा कि हमें ईमानदार उपभोक्ताओं के साथ सम्मान भाव से कार्य करना होगा। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखानी होगी, तभी स्थिति सुधरेगी। उन्होंने सर्वाधिक बिजली चोरी वाले इलाके इंदौर के नगीन नगर एवं उज्जैन के बेगमबाग में विशेष कार्य-योजना बनाकर तीन माह में परिणाम लाने के निर्देश दिए। श्री दुबे ने कहा कि मीटर रीडरों से सेल्फी बुलाई जाए, ताकि वे मौके पर पहुँच रहे हैं, इस बात की पुष्टि हो सके। इसी के साथ बिजली कंपनी के वाहनों पर जीपीएस लगाया जाए, ताकि लोकेशन का पता लगे और वाहनों का दुरुपयोग न हो पाए। श्री दुबे ने 40 फीसदी से ज्यादा लॉस वाले प्रत्येक वितरण ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाने के निर्देश दिए।
जीआईएस पर जोर
    प्रमुख सचिव श्री संजय दुबे ने कहा कि जीआईएस पर उपभोक्ता का घर, पोल, ट्रांसफार्मर, फीडर, ग्रिड सभी होंगे। इससे कंपनी का काम आसान होगा। यह उपभोक्ता सेवा एवं सूचना प्रणाली के सुदृढ़ीकरण में मदद करेगा। कंज्यूमर की इंडेक्सिंग भी ठीक होगी।
    प्रमुख सचिव श्री दुबे ने प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर एवं मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर को निर्देशित किया कि इंदौर नगर निगम को साथ लेकर लंबे समय से बकाया राशि नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
    प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि कंपनी के 15 जिलों के दस हजार कर्मचारी राजस्व संग्रहण की गतिविधियों में लगे हुए हैं। यह माह कंपनी की प्रतिष्ठा का माह है। सभी समर्पित भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।

सोमवार, 1 मार्च 2021

फिल्म -रूबरू-संजय गुप्ता मांडिल, मुकेश सिंघल व सुनील जैन, शकील शाह, गांधी कालोनी मुरैना के नाले से


ग्‍वालियर टाइम्‍स की 200 वीं फ‍िल्‍म - ग्वालियर टाइम्स का साप्ताहिक रविवारीय विशेष कार्यक्रम - जनता की आवाज , हर रविवार को प्रसारित किया जाने वाला विशेष प्रसारण , इस अंक में संजय गुप्ता ( मांडिल ) मांडिल कम्प्यूटर्स मुरैना , मुकेश सिंघल , सिंघल स्टेशनर्स एवं पुस्तक सदन जयेन्द्र गंज लश्कर ग्वालियर, सुनील जैन , एडवोकेट ग्वालियर , शकील शाह - माहौर चौराहा , तुस्सीपुरा मुरैना और गांधी कालोनी मुरैना के बरसों से साफ नहीं हुये सीवर लाइन से छेके गये नाले से एक मुलाकात


 

अब सभी पेंशन प्रकरण ऑनलाइन तैयार होंगे, भुगतान में नहीं होगा विलंब

 सुप्रीम कोर्ट के ताजा निर्णय के संदर्भ में अगले माह में सेवानिवृत्त होने वाले सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को ऑनलाइन तैयार कर लिया जाएगा ताकि पेंशन भुगतान में एक भी दिन का विलंब नहीं हो।
    पेंशन प्रकरणों के सबंध में आने वाली कठिनाईयों के लिए संभागीय पेंशन अधिकारी व कोषालय से सम्पर्क किया जा सकता है। सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों में आ रही कठिनाइयों के निराकरण के लिये तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन सत्र में इस विषय पर चर्चा हुई।
    वल्लभ कोषालय भोपाल द्वारा वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (आईएफएमआईएस) के अंतर्गत पेंशन प्रकरणों में आ रही विभिन्न स्तर के अधिकारी और कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इससे संबंधित पेंशन  एवं ईएसएस माडयूल के अंतर्गत कठिनाइयों के त्वरित निराकरण के लिये वित्तीय सलाहकार, वित्तीय अधिकारियों तथा आहरण संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षित कर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।
    वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, वल्लभ भवन श्री प्रदीप ओमकार, सहायक कोषालय अधिकारी  भारती देशमुख, कोषालय स्टाफ एवं पेंशन कार्यालय के अधिकारियों ने ईएसएस व पेंशन मॉड्यूल के अंतर्गत पेंशन प्रकरणों को ऑनलाइन तैयार करने की प्रक्रिया और निराकरण संबंधी जानकारी विस्तार से बताई। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को ऑनलाइन तैयार करने की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में संचालक पेंशन एवं  संभागीय पेंशन अधिकारी  भी उपस्थित थे।

किसानों को उन्नत तकनीकी के साथ औषधीय खेती भी जानकारी दें - मंत्री डॉ. मिश्र

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने किसानों से कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से कृषि की उन्नत एवं आधुनिक तकनीकी की जानकारी प्राप्त करें। कृषि विज्ञान केन्द्र की भी जबावदारी है कि केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारी गांव-गांव में जाकर कृषकों को परम्परागत फसलों के साथ औषधी पौधों की खेती के रूप में सफेद मूसली, अश्वगंधा एवं मशरूम आदि फसले लेने हेतु उन्हें प्रोत्साहित करें। जिससे खेती लाभ का धंधा बन सके।
    गृह मंत्री डॉ. मिश्र शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र दतिया में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत् किसान संगोष्ठी एवं बीज भण्ड़ार के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री ने इस मौके पर कृषकों का सम्मान कर कृषि उपकरण प्रदाय किए।
    कार्यक्रम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति प्रोफेसर डॉ. एसके राव, अनुसंधान सेवा के निर्देशक डॉ. एनपी जैन, कृषि महाविद्यालय ग्वालियर की डीन डॉ. रीति सिंह, कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. उमेश सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र दतिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केन्द्र प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार सहित कृषि विज्ञान केन्द्र दतिय एवं अन्य केन्द्रों के वैज्ञानिक, अधिकारी एवं जनप्रतिनधि उपिस्थत थे।  
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 12 वर्ष पूर्व दतिया कृषि उपज मंडी में गेंहूॅ दो हजार क्विंटल आता था जो अब बड़कर 50 हजार क्विंटल हो गया है। जबकि धान की आवक 60 से 70 हजार क्विंटल हो गई है। इसके पीछे कृषि की आधुनिक पद्धति के साथ किसानों की मेहनत एवं कृषि वैज्ञानिकों की सलाह रही है। उन्होंने कहा कि कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यो का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट पाए जाने पर दतिया का केन्द्र देश में प्रथम स्थान पर रहा हैं यह केन्द्र मध्यप्रदेश के सबसे अच्छे केन्द्रों में से एक केन्द्र है।
मंत्री डॉ. मिश्र ने कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों से कहा कि किसानों को केन्द्र पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने के साथ गांव-गांव में जाकर शिविर एवं संगोष्ठियों के माध्यम से कम लागत में अधिक उत्पादन लेने तथा किसानों की आय दोगुनी करने तथा खेती लाभ का धंधा बने इसके लिए कृषकों को जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि कृषकों को परम्परागत फसलांे के साथ फलोद्यान, फ्लिोरीकल्चर औषधी पौधों की खेती के रूप में सफेद मूसली, अश्वगंधा की खेती लेने हेतु भी प्रेरित करना होगा। औषधीय खेती की मांग को देखते हुए किसानों को इस दिशा में रूझान बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि इन औषधी फसलों पर मौसम का भी प्रतिकूल असर नहीं पड़ता है।
मंत्री डॉ. मिश्र ने किसानों से कहा कि वह सब्जी की खेती के रूप में ब्रोकली एवं मशरूम की खेती करें इस खेती से अन्य सब्जियों की अपेक्षा अधिक दाम प्राप्त कर सकते है।  कृषि वैज्ञानिक इन सब्जियों के उत्पादन हेतु तकनीकी सलाह देकर कृषकों को भी प्रेरित करें।
मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र जो अव्वल बना हुआ है। उसे केन्द्र के वैज्ञानिक एवं अधिकारी वरकरार रखते हुए केन्द्र द्वारा किए गए कार्यो को किसानों के बीच में प्रचार-प्रसार भी करें। जिससे किसान लाभ लेकर अधिक उत्पादन ले सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. एसके राव ने कहा कि 15 वर्षो के दौरान कृषि के क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिला है। कृषकों ने उन्नत एवं आधुनिक तकनीकी तथा फसलों के बेहतर किस्म के बीजों का उपयोग कर कृषि का पैर्टन भी बदला है। किसान अब परम्परागत फसलांे के स्थान पर फल, सब्जी, मसाले एवं औषधी पौधों तथा बागवानी फसले लगाकर अधिक उत्पादन एवं दोगुनी आय ले रहे है।  
प्रोफसर राव ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से किसानों को खेती में कम लागत में अधिक आय लेने, जैविक खेती, उद्यानिकी फसले लेने, वरमीकल्चर, सही बीजों का चयन आदि की भी जानकारी भी समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से दी गई है।
कार्यक्रम के तहत् तकनीकी सत्र के दौरान डॉ. एपी जैन, डॉ. एसएन उपाध्याय, डॉ. एके भार्गव, श्री जीएस गोरख, श्री सर्वेश तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार सर्वश्री पंकज शुक्ला, विपिन गोस्वामी, योगेश सक्सैना, प्रशांत ढेंगुला, श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, पंकज गुप्ता, अतुल भूरे चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी, किसान व गणमान्यजन उपस्थित थे।
 

स्वच्छता कर्मियो का किया सम्मान, समाज के अंतिम पंक्ति एवं सबसे नीचे रहने वाले का विकास सबसे पहले हो - डॉ. मिश्र

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का सम्मान करते हुए वह स्वयं अपने आप को गौरवान्ति महसूस कर रहे है। सफाई कर्मचारी भी दतिया को  प्रदेश में नम्बर वन बनाने में जो योगदान दे रहे है वह इसके लिए बधाई के पात्र है।  
    गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र नगर पालिका दतिया द्वारा रविवार को आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह 2021 को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री ने इस दौरान स्वच्छता कर्मचारियों को स्वच्छता श्री सम्मान एवं प्रशंसा पर प्रदाय कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों को ड्रेस भी वितरित की गई। उन्होंने इस दौरान स्वच्छता पर केन्द्रित एक वीडियो का भी विमोचन किया।
    गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा का मूल मंत्र है कि सबका साथ सबका विकास हो और जो सबसे अंतिम पंक्ति में एवं सबसे नीचे रहने वाले व्यक्ति का विकास सबसे पहले हो। इसी को ध्यान में रखते हुए केन्द्र एवं मध्यप्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ बनाने एवं विकास में अहम् योगदान दे रहे है। आज इनका सम्मान करते हुए वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यो को सभी लोग देख रहे है। सफाई कर्मचारियों के इन प्रयासों से दतिया को प्रदेश में नम्बर वन शहर बनाना है। जिससे दतिया स्वस्थ्य एवं स्वच्छ भी बन सके।
    गृह मंत्री ने कहा कि जिला कलेक्टर की पहल पर आज वसुदेव कुटुम्बकम के सिद्धांत का पालन करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान का जो वीड़ा उठाया है वह काफी सराहनीय है।

कार्यक्रम के शुरू में कलेक्टर श्री संजय कुमार ने कहा कि स्वच्छता दूत सम्मान के कार्यक्रम आज सफाई कर्मचारियों के मोहल्ले में आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि दतिया विधायक एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र हमें पालक एवं संरक्षक के रूप में मिले है जो हमेशा दतिया की प्रगति एवं विकास की चिन्ता करते है। आने वाले समय में गृह मंत्री के प्रयासों से दतिया की तस्वीर बदली हुई दिखाई देगी। श्री कुमार ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में गत वर्ष दतिया 234वें पायदान पर था लेकिन हम सभी को आज संकल्प लेना होगा कि दतिया देश में 34वें नम्बर पर रहे है। कलेक्टर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने उनके सम्मान में रविवार को सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किला चौक के छोटे फुव्वारे तक सफाई कार्य शुरू किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को सफाई के कार्य में सहभागिता बढ़ाना है।
स्वच्छता के गीतों की वीडियो का किया विमोजन
    गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने इस मौके पर श्रीमती अमीता कैलासिया पत्नि श्री अनूप कैलासिया द्वारा स्वच्छता गीतों पर निर्मित वीडियो का भी विमोचन किया गया।
    इस अवसर स्वच्छता कार्य से जुड़े सर्वश्री अनूप कैलासिया, अंकिता कैलासिया, रहीश कुरैशी, पुष्पेन्द्र सिंह परिमार, नीति श्रीवास्तव, रोहित कुरेसिया, रवि कुरेसिया, मुकेश केरिसया, दिनेश कल्याण, दिलीप कुरेसिया, राजेनद्र हरदास, रामसेवक, संजय, रामचरण, अशोक, सुमित, मयूर, श्रीमती कमला, श्रीमती अंजू, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती सुनीता, श्रीमती गीता, विजय, गोविन्द कुशवाहा, विक्की, आशीष अग्रवाल, ललित कल्याण, रामरतन वाल्मीकी, संतोष वाल्मीकि, श्रीमती शीला, श्रीमती सुमित्रा, राजेश, प्रदीप, राहुल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल दुबे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

कलेक्टर श्री कुमार नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सफाई अभियान में लिया भाग और लगाई झाड़ू

क्लीन दतिया ग्रीन दतिया अभियान के तहत् कलेक्टर श्री संजय कुमार के नेतृत्व में रविवार को जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों, नगरपालिका कर्मचारियों ने नगर के किला चौक से शुरू किए गए सफाई अभियान में भाग लेकर विभिन्न स्थानों पर फैली गंदगी एंव कचरे को संग्रहित कर कचरा गाड़ी में डाला गया।
    कलेक्टर श्री कुमार रविवार को पहले से तय किला चौक पर पहुंचकर एकत्रित हुए कर्मचारियों के साथ सिर पर कैप एवं ग्लब्स पहनकर हाथो में झाडू लेकर सफाई कार्य करने के लिए सड़कों पर उतरे। सफाई के इस कार्य में महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा समाजसेवी भी पीछे नहीं रहे।
    

कलेक्टर श्री कुमार ने सफाई अभियान का नेतृत्व करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बीच-बीच में निर्देश देते हुए और स्वयं भी नाली एवं सड़कों पर फैले कचरे एवं गदंगी को साफ करने में पीछे नहीं हटे नालियो में जमा गंदगी को अपने हाथो से साफ कर पॉलीथिन बैगो में भरा।
   




 अधिकारियों के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने भी भाग लिया। कलेक्टर श्री कुमार ने इस मौके पर बताया कि सफाई कर्मचारियों के सम्मान में रविवार को लगभग 5सौ अधिकारी एवं कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों ने साफ-सफाई के कार्य में भाग लिया। उन्होंने इस अभियान के माध्यम से नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठन से अपील की नगर को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाने में अपना सहयोग दें।


 

सरकारी धन के गबन के मुलजिमों को बचाने में 20 साल तक लगी रही मुरैना पुलिस, हाई कोर्ट ने कराई थी एफ आई आर , केस डायरी कोर्ट से चुराकर गायब की , सबूत फाड़ फाड़ कर फेंके , कानूनऔर कोर्ट की ऑंखों में झोंकी धूल

     मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन  मुरैना 15 सितंबर ( ग्वालियर टाइम्स ) लगातार 20 साल तक कोर्ट और कानून की ऑंखों में धूल झोंक कर भारी भरकम रिश्...