बुधवार, 16 दिसंबर 2020

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करें - सांसद श्रीमती संध्या राय

 

सांसद भिण्ड़-दतिया श्रीमती संध्या सुमन राय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति ”दिशा” की बैठक आज मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद श्रीमती संध्या राय ने सभी अधिकारियों से विभागवार जिले में हो रहे विकास कार्य एवं शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्तर पर हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी प्राप्त की।
    इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय कुमार, वनमण्ड़लाधिकारी श्रीमती प्रियांशी सिंह राठौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम दतिया श्री अशोक सिंह चौहान, भाण्ड़ेर श्री अरविन्द सिंह माहौर, श्री आलोक सिंह परिहार, श्री माद्यवेन्द्र सिंह परिहार, श्री रामजी यादव सहित समिति के अन्य सदस्य व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    बैठक के दौरान सांसद श्रीमती राय ने जिले में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी ली एवं निर्देश दिए कि जिन योजनाओं के तहत् कार्य चल रहे है उनमें गति लाई जाए और समयावधि में पूर्ण किए जाए। जो ठेकेदार गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं कर रहे हो उन्हें नोटिस देकर गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के लिए कहा जाए यदि फिर भी कार्य ठीक नहीं हुआ तो उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाए।
    बैठक में सांसद श्रीमती राय द्वारा जिला पंचायत की समीक्षा करते हुए गौ-शाला मिर्नाण एवं रोजगार गारंटी योजना के तहत्, मनरेगा के तहत् चल रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में इनके लक्ष्य पूर्ण किए जाए। उन्होंने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् जिन हितग्राहियों को अभी तक आवास नहीं मिले और वह सूची में पात्र पाए जाते है उन्हें आवास शीघ्र ही स्वीकृत किए जाए ताकि शासन की मंशानुसार सबको अपना पक्का मकान मिल सके। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की भी समीक्षा करते हुए वितरण कार्य की जानकारी ली और निरीक्षण करने के लिए भी कहा। निरीक्षण के दौरान कोई कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन हितग्राहियों विभिन्न योजनाओं में पेंशन प्रकरण लंबित हो इसके लिए प्रत्येक विकासखंड स्तर पर शिविर लगाकर हितग्राहियों के पेंशन प्रकरण स्वीकृत किए जाए। इस प्रकार उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि नमांतरण, बटवारा, सीमांकन के प्रकरणों का भी शिविर लगाकर निराकरण किया जाए। 
    बैठक में सांसद श्रीमती राय द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, भू-अभिलेख, योजना मंडल, विद्युत विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र, सर्व शिक्षा अभियान, खनिज विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, आईटीआई, उद्योग विभाग, राजघाट विभाग, नगर पालिका के अंतर्गत स्मार्ट सिटी, खाद्य विभाग तथा पीएचई सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। सांसद श्रीमती राय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी मेहनत कर केन्द्रीय शासन एवं मध्यप्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर जन-जन तक पहुंचाये एवं आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करें।

सांसद द्वारा ग्राम महेबा, मुरेरा में पहुंचकर समूह की महिलाओं से चर्चा

सांसद भिण्ड-दतिया श्रीमती संध्या राय द्वारा आज मंगलवार को दतिया प्रवास के दौरान दतिया जिले के ग्राम महेबा, मुरेरा में पहुंचकर जिला पंचायत के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य डे आजीविका मिशन तहत् चले रहे समूह के कार्यो को देखा और महिलाओं से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने श्रीमती किशोरी बाई से जानकारी हासिल की कि समूह के कार्य किस प्रकार से चलाये जा रहे है। श्रीमती किशोरी बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा समूह अम्बेड़कर समूह के नाम से नामांकित है साथ ही समूह में 13 महिलाएं शामिल है जिनका एक खाता समूह के नाम से है इसमें शासन द्वारा हमें 75 हजार रूपये प्राप्त हुए थे जिसके तहत् पूरे समूह ने मिलकर काम किया जिससे हम लोगों ने अभी तक 30 हजार रूपये की किश्ते वापस कर दी है शेष किश्तें भी समय-समय पर वापिस कर दी जायेगी। हमारे समूह ने अभी तक सेनेटाईजर एवं मास्क एवं अन्य कार्य भी इसके तहत् किए है साथ ही जरूरत पड़ने पर समूह की राशि से समूह की महिलाओं की आर्थिक मदद भी की है और राशि महिलाओं द्वारा समूहे के खाते में धीरे-धीरे वापिस की जाती है। उन्हें अन्य लोगों से ब्याज पर पैया नहीं उठाना पड़ता है।
    समूह से चर्चा करते हुए सांसद श्रीमती राय ने समक्ष में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन महिलाओं को और काम दिया जाए जिससे समूह बराबरा काम करता रहे और इन्हें फायदा भी को सके। उन्होंने समूह की महिलाओं को समझाते हुए कहा कि आप लोग इन समूह के अंतर्गत अन्य प्रकार के कार्य भी जैसे अचार, पापड़, बरी, सिलाई-बुनाई आदि कार्य भी कर सकती है।
    इस दौरान मौके पर उपस्थित जिला पंचातय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि समूह किस प्रकार बनता है और समूह बनाने में कितना समय लगता है। साथ ही यह भी बताया कि इस समूह के लिए आगामी दिनों में एक लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है जिससे समूह बच्चों की ड्रेस तैयार करेगी। प्रबंधक एनआरएलएम श्रीमती संतमती खलकों ने सांसद श्रीमती राय के सामने मांग करते हुए कहा कि हम चाहते है जो भी सामान समूह बनाये उसके लिए दतिया में एक स्थान दुकान के रूप में मिल जाए जिससे इनके सामान की बिक्री हो सके और इन्हें लाभ भी मिल सके। इस पर सांसद ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि इसकी कार्यवाही तत्काल करें जिससे समूहों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
    इस मौके पर श्री आलोक सिंह परिहार, श्री माद्यवेन्द्र सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे।
 

कलेक्टर द्वारा कृषक प्रशिक्षण दल को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया

कलेक्टर श्री संजय कुमार द्वारा इस सोमवार को न्यू कलेक्ट्रेट से कृषक प्रशिक्षण दल को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। राज्य पोषित योजना अंतर्गत 53 सदस्यीय कृषक दल के सदस्यों को तीन दिवस के लिए ग्वालियर, शिवपुरी, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विश्वविद्यालय के भ्रमण हेतु भेजा गया। इसी प्रकार 10 सदस्य कृषक के दल को पांच दिवस के प्रशिक्षण हेतु झांसी, बांदा, चित्रकूट, इलाहाबाद के लिए हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
 

मुख्यमंत्री ने स्वेच्छानुदान मद से उपचार हेतु दतिया के दो व्यक्तियों को दी सहायता

 मुख्मयंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से डोंगरपुर पोस्ट उपरांय जिला दतिया निवासी श्री राहुल दांगी पुत्र रामहजूर/अकुश दांगी को उपचार हेतु 1 लाख 25 हजार रूपये और 192 सैतोल तहसील भाण्ड़ेर जिला दतिया निवासी श्री संदीप कुमार शर्मा पिता श्री प्रभूशरण को उपचार हेतु 20 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।

सोमवार, 14 दिसंबर 2020

लोक अदालत में बिजली के 4500 प्रकरणों में समझौता, 5.75 करोड़ जमा, उपभोक्ताओं को 2.15 करोड़ की छूट प्रदान की गई

 पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र के 15 जिलों में शनिवार  को हुई राष्ट्रीय लोक अदालत  में बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरणों को समझौते के माध्यम से निराकृत करवाया गया।  प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि कुल 4500 मामले 44 न्यायालय क्षेत्र में निराकृत हुए।   अदालत में 5 करोड़ 75 लाख  की राशि कंपनी को प्राप्त हुई। अदालत में 3800 उपभोक्ताओं को 2 करोड़ 15  लाख रुपए की छूट प्रदान की गई।  

नेशनल लोक अदालत में   प्री-लिटिगेशन स्तर पर सिविल दायित्व की राशि पर 40 फीसदी एवं ब्याज पर सौ फीसदी छूट प्रदान की गई। लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों में सिविल दायित्व की राशि पर 25 फीसदी एवं ब्याज पर 100 फीसदी की छूट प्रदान की गई। 


भाजपा नगर मण्डल को दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुभारंभ, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया शुभारंभ और संबोधन

दतिया। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय नगर मण्डल प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन प्रदेश गृह मंत्री डाॅ.नरोत्तम मिश्रा के द्वारा स्वामी जी महाराज काॅलेज में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान सिंह कुशवाह के द्वारा की गई। गृह मंत्री डाॅ.नरोत्तम मिश्रा ने प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी हैं। 




कार्यकर्ता की मेहनत का फल है कि आज भाजपा पूर भारत वर्ष सबसे बड़ी पार्टी है। दिन भर चले वर्ग में अशोक दांतरे, राजीव सौलंकी, मधुसूदन भदौरिया, राकेश गुप्ता आदि प्रमुख वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं जाॅली शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, विपिन गोस्वामी, प्रशांत ढेगुला, योगेश सक्सैना, पुनीत टिलवानी, अक्कू दुबे, रितु भदौरिया, परशराम शर्मा, रोहित श्रीवास्तव, रंजना भटनागर, गुड्डा खान, सुरेन्द्र वर्मा सहित नगर मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

 


रविवार, 13 दिसंबर 2020

3994906 रूपये के अवॉर्ड पारित, समझौता राशि 4690480 नेशनल लोक अदालत संपन्न , लोक अदालत में रखे गये करीब साढ़े पांच हजार में से 308 मामले निराकृत

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया़ श्रीमती सुनीता यादव के मार्गदर्शन में 12 दिसम्बर, 2020 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय दतिया एवं तहसील न्यायालय भाण्डेर एवं सेवढा में किया गया।
   जिला मुख्यालय दतिया में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता यादव द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया श्री दिनेश कुमार खटीक तथा अपर जिला न्यायाधीश दतिया श्री ए.के. पाण्डे, अपर जिला न्यायाधीश श्री विजय कुमार शर्मा, श्री रवीन्द्र कुमार शर्मा, श्री रोहित सिह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दतिया सहित समस्त न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्री मोहर सिंह कौरव, बैंक, नगर पालिका, विद्युत विभाग, के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   नेशनल लोक अदालत में जिला एवं तहसील स्तर पर 17 खण्डपीठों का गठन किया गया था जिनके द्वारा प्रीलिटीगेशन (न्यायालय पूर्व विवाद प्रकरण) एवं न्यायालय में लंबित प्रकरणों को सुना गया। नेषनल लोक अदालत में निम्नानुसार प्रकरण रखे जाकर निराकृत किये गये।  

           
 प्रीलिटीगेशन प्रकरणों की जानकारी
प्रकरणों की प्रकृतिरखे गये प्रकरणों की संख्यानिराकृत प्रकरणों की संख्यासमझौता राशिलाभान्वित व्यक्तियों की संख्या
बैंक ऋण वसूली प्रकरण389851307458351
विद्युत बिल4001201036000120
जलकर148239775023
पारिवारिक विवाद9707
अन्य सिविल1941348214713
कुल योग46492144690480214
     
             न्यायालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी
प्रकरणों की प्रकृतिरखे गये प्रकरणों की संख्यानिराकृत प्रकरणों की संख्यासमझौता राशिलाभान्वित व्यक्तियों की संख्या
मोटर दुर्घटना क्लेम837346000036
धारा 138 एन.आई.एक्ट154714848112
राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण15832044
विद्युत बिल2251638642516
वैवाहिक विवाद प्रकरण185010
अन्य दीवानी प्रकरण10914028
अन्य1804011
कुल योग92794399490694

   इस प्रकार कुल 927 प्रकरण न्यायालय में लंबित रखे गये थे जिसमें से 94 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर 3994906 रूपये के अवॉर्ड पारित किये गये तथा प्रीलिटीगेशन प्रकरणों में 4649 प्रकरण रखे गये थे जिसमें से 214 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर 4690480 रूपये की राशि विभिन्न विभागों द्वारा जमा कराई गई। नगर पालिका दतिया द्वारा जल कर के 148 प्रकरणों में से 23 प्रकरणों में 97750 रू. जलकर राशि जमा कराई गई ।  




दो प्रकरणों में चार-चार लाख की दी सहायता,गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने सुनीं आमजनों की समस्यायें

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दो दिवसीय जिले के प्रवास के दौरान आज शनिवार को दतिया में आमजनों की समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत् दो प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता प्रदाय की।
    गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र शनिवार को जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत् तहसील भाण्ड़ेर के ग्राम कुतौली निवासी श्रीमती संगीता पत्नि स्वर्गीय आत्माराम यादव को चार लाख की राशि और तहसील इन्दरगढ़ के ग्राम चकबैना निवासी श्रीमती शशि पत्नि स्वर्गीय ओमप्रकाश को चार लाख की राशि का चैक प्रदाय किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार आपके साथ है। 

लोगों को नशा के प्रति जागरूक करने हेतु चलेगा अभियान

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में दिए गए निर्देशों के तहत् दतिया जिले को नशा मुक्त बनाना है। इसके लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु संयुक्त अभियान के माध्यम से गतिविधियां चलाई जायेगी।
    श्री गुर्जर ने जिले के विभिन्न विभागों जिसमें महिला एवं बाल विकास, पुलिस, आबकारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय आवास, स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा, खाद्य तकनीकी कौशल, परिवहन आदि विभाग के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ मैदानी अमले के माध्यम से नशे विरूद्ध अभियान संचालित कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जायेगा। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियां भी संचालित की जायेगी। जिनकी फोटो एवं वीडियो भी संबंधित विभागों को भेजना होगी। 

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 13 दिसम्बर 2020 को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 13 दिसम्बर 2020 को प्रातः 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थन कर प्रातः 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे भारतीय विद्या पीठ दतिया में आयोजित नगर मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे (आरक्षित) रहेग। अपरान्ह 3 बजे आप पिंक मैरिज हाऊस दतिया में ग्रामीण अंचल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। सायं 4 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे डबरा पहुचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 6.30 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर सायं 7 बजे दतिया पहुंचेगे और मांझी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे/भोजन। रात्रि 8.15 बजे आप दतिया से श्रीघाम एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। 

सरकारी धन के गबन के मुलजिमों को बचाने में 20 साल तक लगी रही मुरैना पुलिस, हाई कोर्ट ने कराई थी एफ आई आर , केस डायरी कोर्ट से चुराकर गायब की , सबूत फाड़ फाड़ कर फेंके , कानूनऔर कोर्ट की ऑंखों में झोंकी धूल

     मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन  मुरैना 15 सितंबर ( ग्वालियर टाइम्स ) लगातार 20 साल तक कोर्ट और कानून की ऑंखों में धूल झोंक कर भारी भरकम रिश्...