जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय दतिया द्वारा 13 जनवरी 2021 को सुबह 11 बजे से जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) दतिया में किया जा रहा है। रोजगार मेले में लगभग 20-25 कंपनियों के भाग लेने की संभावना है।
रोजगार कार्यालय के पी.पी.पी. पार्टनर यशस्वी एकेडमी फॉर टेलेन्ट मैनेजमंट द्वारा विभिन्न कंपनियों को बुलाने की सहमति दी गई है। जिसमें प्रबंधक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ग्वालियर, प्रबंधक (भर्ती अधिकारी) नव भारत फर्टीलाइजर लि. भगत सिंह मार्केट भोपाल म.प्र., प्रंबधक, डेक्कन टेक्नोसेक्विटी एण्ड यूटिलिटी सर्विसेस प्रा.लि. इन्दौर, प्रबंधक ईगल सिक्यूरिटी सर्विस शिवपुरी, शाख प्रबंधक स्टार हैल्थ इंश्योरेंस क. ग्वालियर, प्रंबधक एलआईसी दतिया के नाम शामिल है। आवेदक अपने साथ योग्यता का मूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो साथ में लाना है।ग्वालियर टाइम्स लाइव http://www.gwaliortimeslive.com , www,gwaliortimes.in C.E.O. & Principal Editor Narendra Singh Tomar "Anand" Advocate Regd H.Q. 42 -43 Gandhi Colony Morena . M.P Whatsapp : 9425738101 & 7000998037 E Mail Your News : nnyamorena@yahoo.co.in E Mail Administration : admin@gwaliortimeslive.com & admin@gwaliortimes.in
मंगलवार, 5 जनवरी 2021
मेडीकल कॉलेज दतिया में पब्लिक रिलेशन सेल का गठन
मध्यप्रदेश शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा म.प्र. भोपाल के निर्देश के परिपालन में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया एवं संबद्ध अस्पताल से संबंधित शासन, संस्थान एवं मरीज हित में शासन की चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी मीडिया तक पहंुचाने हेतु, जनसम्पर्क विभाग दतिया को समय-समय पर अवगत करनाने हेतु पब्लिक रिलेशन सेल का गठन किया गया है।
गठित पब्लिक रिलेशन सेल में प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष शिशु एवं बाल रोग विभाग डॉ. राजेश गुप्ता मो.नं. 9827576176 मुख्य पीआरओ, सह-प्रध्यापक कम्युनिटी मेडिसिन विभाग डॉ. पी अधिकारी मो.नं. 6264968145 सहायक पीअरओ और एलडीसी शा.चि.म. दतिया के लिपिक श्री आकाश भदौरिया जिनका मो.नं. 8823012728 रहेगा।पैरा-मेडिकल शिक्षण कार्य के लिये पुनः कक्षाएँ शुरू करने के निर्देश
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश में सह-चिकित्सीय पाठ्यक्रमों का संचालन करने वाली संस्थाओं के लिये पैरा-मेडिकल पाठ्यक्रम के व्यावहारिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण के मद्देनजर पैरा-मेडिकल शिक्षण कार्य पुनरू शुरू करने के निर्देश दिये। पैरा-मेडिकल शिक्षा में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश-सह-चिकित्सीय परिषद द्वारा नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू करने को भी कहा। श्री सारंग की अध्यक्षता में मंत्रालय में मध्यप्रदेश-सह-चिकित्सीय परिषद की 23वीं साधारण सभा की बैठक हुई।
मंत्री श्री सारंग के निर्देश के परिपालन में परिषद कार्यालय द्वारा विभिन्न नये स्नातकोत्तर, स्नातक एवं डिप्लोमा पैरा-मेडिकल पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रशासकीय अनुमोदन किया गया है। इसमें M-P-T- in Geriatrice, M-O-T- in Pediatrics, Diploma in PFt Technician और Bachelor in Respiratory Therapist पाठ्यक्रमों का परिषद स्तर से संचालन किया जायेगा। इसके अलावा एक वर्षीय पाठ्यक्रमों का संचालन करने के लिये निर्देशित किया गया।प्रदेश में निवासरतों की सुविधा एवं सुलभता को देखते हुए मध्यप्रदेश के मूल निवासी, जो कि पैरा-मेडिकल शिक्षा प्राप्त किये जाने के लिये अन्य प्रदेशों में अध्ययनरत हैं, ऐसे छात्रों का मध्यप्रदेश पैरा-मेडिकल कौंसिल में पंजीयन करने के लिये प्रक्रिया को और अधिक सरलता प्रदान करने के दृष्टिकोण से मंत्री श्री सारंग ने छात्रों का पंजीयन उनके द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों का प्रथमतरू सत्यापन/पुष्टि के बाद करने के निर्देश दिये, जिससे कि पैरा-मेडिकल कर्मियों को प्रदेश में ही रोजगार मिल सके।
मंत्री श्री सारंग द्वारा निर्देश दिया गया है कि परिषद कार्यालय के उपयोगार्थ मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल संभाग क्रमांक-3, बागमुगालिया भोपाल का पीएसपी भूखण्ड क्रमांक-2, एमराल्ड पार्क सिटी के पास बागसेवनिया, जिसका क्षेत्रफल 2871.30 वर्ग मीटर भोपाल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन संचालित मध्यप्रदेश सह-चिकित्सीय परिषद, मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन कौंसिंल, मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद के एक भव्य भवन का निर्माण करवाया जाये। उक्त निर्माण कार्य करवाने के लिये सभी औपचारिकताएँ अतिशीघ्र पूरी की जायें।
श्री सारंग ने प्रदेश के निजी क्षेत्र में स्थापित पैरा-मेडिकल संस्थाओं के भौतिक निरीक्षण के लिये एक उच्च-स्तरीय निरीक्षणकर्ताओं का पैनल तैयार करने के लिये निर्देशित किया। इसमें सेवानिवृत्त अधिकारी, जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारी एवं संस्था में संचालित विषयों के संबंधित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के विषय-विशेषज्ञ शामिल किये जायें। संस्था के निरीक्षण के लिये एक ऑनलाइन प्रोग्राम विकसित कर उक्त टीम अनुसार आकस्मिक चयन कर निरीक्षण समिति गठित कर संस्था का निरीक्षण करवाया जाये।
बैठक में आयुक्त श्री निशांत वरवड़े, संचालक डॉ. उल्का श्रीवास्तव और सदस्य सचिव डॉ. पूजा शुक्ला उपस्थित थीं।
मंगलवार, 29 दिसंबर 2020
भैंस ने सड़क पर गोबर किया, ग्वालियर नगर निगम ने दस हजार रू का जुर्माना लगाया, भैंस मालिक को जमा करना पड़ा जुर्माना
ग्वालियर, 28 दिसंबर 2020 भैंस ने सड़क पर गोबर किया तो उसका खामियाजा उसके मालिक को भुगतान पड़ा। नगर निगम ने मालिक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। नगर निगम के अफसर मालिक के घर पहुंच गए और अंतत: मालिक को 10 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।
घटना ग्वालियर के सिरौल रोड स्थित डीबी सिटी के पास की है। यहां पर सड़क का काम चल रहा है। इसी दौरान भैंस वहां से निकली और उसने गोबर कर दिया। दरअसल, डीबी सिटी के पास नगर निगम नई सड़क बनवा रहा है। निर्माण कार्य चल रहा था, तभी वहां पास ही रहने वाले बेताल सिंह की भैंस आ गई। भैंस ने सड़क पर गोबर कर दिया। इसके बाद निगमायुक्त संदीप माकिन ने भैंस को सड़क से हटाने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी व डब्ल्यूएचओ ने भैंस को हटाने की कोशिश की, लेकिन बहुत कोशिशों के बाद भी भैंस नहीं हटी। तभी वहां भैंस का मालिक बेताल सिंह आ गया। वह भैंसों को हांक कर अपने साथ ले जाने गया।
इस पर निगमायुक्त ने सड़क पर गोबर करवाने पर तत्काल जुर्माना करने का आदेश दिया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी मनीष कन्नौजिया व वार्ड स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र धीरज बेताल सिंह के घर पहुंचे और उस पर 10000 रुपये का जुर्माना लगाया है। सड़क पर भैंस द्वारा गोबर करने पर निगम द्वारा 10000 रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई है। यह जुर्माना बेताल सिंह ने निगम में जमा कर दिया है। — मनीष कन्नौजिया, क्षेत्राधिकारी, नगर निगम, ग्वालियर
शनिवार, 19 दिसंबर 2020
मीटर रीडर अजीत राजावत और सुपरवायजर रवि अग्रवाल पर मीटर रीडिंग में हेराफेरी के आरोप में धारा 420, 506, 511, 34 भादवि में एफआईआर दर्ज
मीटर रीडर अजीत राजावत और सुपरवायजर रवि अग्रवाल पर मीटर रीडिंग में हेराफेरी के आरोप में धारा 420, 506, 511, 34 भादवि में एफआईआर दर्ज
फीडबैक इन्फ्रा प्रा.लि. के मीटर रीडर अजीत राजावत के खिलाफ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मीटर रीडिंग में हेराफेरी और अवैध रूप से धन की मांग के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। यह एफआईआर सहायक अभियंता, फूलबाग जोन, शहर संभाग ग्वालियर के आवेदन पर दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 420, 506, 511, 34 भादवि के अंतर्गत थाना पड़ाब में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
मीटर रीडर अजीत राजावत फीडबैक इन्फ्रा प्रा.लि. का कर्मचारी है और इसके द्वारा प्रतिमाह मीटर रीडिंग लेकर बिल बांटने का कार्य किया जाना चाहिए, लेकिन इसने श्रीमती क्रान्ति देवी निवासी डी-13, द्वारिका पुरी, फूलबाग जोन के परिसर की 10 माह तक सही रीडिंग नहीं ली। अगस्त-20 में इकट्ठी रीडिंग 4317 यूनिट का बिल जारी किया गया और बाद में आरोपी राजावत द्वारा इस बिल को सुधरवाने के लिए श्रीमती क्रान्ति देवी से 20 हजार रूपये की अवैध रूप से मांग की गई। श्रीमती क्रान्ति देवी द्वारा बिजली कंपनी में आवेदन दिया गया जिसकी जांच की गई। जांच में शिकायत को सही पाया गया। साथ ही कंपनी को आर्थिक रूप से नुकसान पहुँचाया गया है। फलस्वरूप मामले को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया जिसकी पुलिस द्वारा विवचेना की जा रही है। मीटर रीडर अजीत राजावत के साथ-साथ फीडबैक इन्फ्रा प्रा.लि. के सुपरवाईजर रवि अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया है।
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020
वन स्टॉप सेन्टर में पीडित महिलाओं को एक ही छत के नीचे मेडिकल, विधिक, पुलिस इत्यादि सहायता मिलेगी ’’ - सचिव एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार खटीक
अपर जिला न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार खटीक द्वारा बताया गया कि वन स्टॉप सेन्टर एक ऐसी व्यवस्था है जहॉ हिंसा से पीडित कोई भी महिला सभी तरह का सपोर्ट एक ही छत के नीचे एक साथ पा सके। अस्पताल परिसर में इन सेंटर्स को स्थापित करने का उद्देश्य यही है कि पीडित महिला को तत्काल मेडिकल सहायता, विधिक सहायता, पुलिस सहायता एवं अस्थाई रूप से रहने का स्थान, केस रजिस्टर करने के लिये सहयोग, काउसलिंग एक ही जगह पर उपलब्ध हो। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया श्री सुनील त्यागी, सिविल सर्जन डॉ. एस.एन शाक्य, प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर दतिया श्रीमती सलमा कुरैशी, बाल संरक्षण अधिकारी श्री धीर सिंह कुशवाह उपस्थित रहे।
त्रि-स्तरीय पंचायत राज व्यवस्था में गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने में पंचायत सचिव और रोजगार सहायक की अहम् भूमिका है - कलेक्टर
कलेक्टर श्री संजय कुमार बुधवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयुष्मान निरामय योजना के तहत् गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु जिले के सेवढ़ा जनपद पंचायत के पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों तथा पीसीओ की देर शाम तक चली संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जनपद पंचायत सेवढ़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री संजय कुमारने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष्मान निरामयम योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत् गरीब एवं पात्र व्यक्ति के परिवार का उपचाार की व्यवस्था निःशुल्क की गई है। जिसमें शासकीय एवं अशासकीय अस्पतालों में गोल्डन कार्ड के माध्यम से कार्डधारी परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु पांच लाख की सहायता चिन्हित चिकित्सालयों को प्रदाय की जायेगी। इस राशि में 60 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार एवं 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले में इस योजना के तहत् अभी तक 20 प्रतिशत हितग्राहियों को ही आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये गए है जो काफी कम है।
कलेक्टर श्री कुमार ने बताया कि आज से 19 दिसम्बर तक गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे इस योजना के तहत् पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को गोल्डन कार्ड बनाने में सहयोग प्रदान करें। कार्ड बनाने में आने वाली समस्याओं का निदान कराये और ऐसे प्रयास किए जाये गोल्डन कार्ड प्राप्त करने पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
कलेक्टर श्री कुमार ने बैठक में कहा कि दरिद्र नारायण एवं गरीब की सेवा करना ही सबसे बड़ी ईश्वर की सेवा है। अतः सभी पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक दरिद्र नारायण को केन्द्र में रखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के मंशा के अनुरूप पात्र, जरूरतंद एवं गरीब व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहभागी अने। और ऐसे प्रयास करें कि गरीब एवं पात्र व्यक्ति अपने रोजमर्रा के कामों एवं योजनाओं का लाभ लेने हेतु उसे भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि अधिक सेअधिक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के दुख-दर्द में शामिल होकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर योजनाओं का लाभ दिलाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा। ऐसे कर्मचारी जो कार्य नहीं करेंगे उनके विरूद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने कहा कि वे संवेदनशीलता के साथ पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के नाम भी बीपीएल सूची में जोड़े। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् पात्र हितग्राहियों को ही खाद्यान प्राप्त हो यह भी सुनिश्चित करें। गलत तरीके से खाद्यान प्राप्त करने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही प्रस्तावित करें।
जनपद पंचायत सेवढ़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना के तहत् 23 ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविर में 414 पात्र हितग्राहियों के गोल्डन कार्ड बनाये गए।
गेस्ट फैकल्टी के लिए 28 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
प्राचार्य शासकीय पोलीटैक्निक महाविद्यालय दतिया डॉ. शैल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त व्याख्याता शिक्षकीय पदों के विरूद्ध गेस्ट फैकल्टी से अध्यापन कार्य कराने के लिए चयन कर पैनल बनाने हेतु समस्त श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। जो आवेदक एआईसीटीई मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा पोलीटैक्निक महाविद्यालय (अध्यपान संवर्ग) सेवा भर्ती नियम 2004 के अनुसार व्याख्याता पद हेतु निहित निर्धारित अर्हता रखते हो अंग्रेजी संकाय के लिए दिनांक 28 दिसम्बर 2020 सायंकाल 5 बजे तक कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकते है।
कीट व्याधि (डायग्नोस्टिक टीम) निगरानी टीम का गठन
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास दतिया ने बताया कि कीट व्याधि, खरपतवार, कृषकों की अन्य कृषि तकनीकी समस्याओं के निराकरण/नियंत्रण के लिए कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन हेतु जिले में कीटव्याधि निगरानी दल (डाग्नोस्टिक टीम) का गठन किया गया है। दल प्रति सप्ताह जिले समस्या प्रभावि क्षेत्रों का निरीक्षण कर कृषकों को सामूहिक सलाह देगा तथा प्रतिवेदन उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास को प्रस्तुत करेंगे। कृषक अपनी समस्या दूरभाष क्रमांक 07522-234582 पर कार्यालयीन समय में दर्ज करा सकते है।
कीट व्याधि निगरानी दल में जिन्हे सदस्या रखा गया है उनमें सहायक संचालक कृषि श्री आरएल सखवार मो.नं. 9977672614, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक केव्हीके दतिया डॉ. एके सिंह मो.नं. 9412062293, वरिष्ठ वैज्ञानिक केव्हीके दतिया डॉ. राजीव चौहान मो.नं. 9424716992 के नाम शामिल है।आयुष्मान निरामयम योजना के तहत् गोल्डन कार्ड हेतु इन स्थानों पर लगेंगे शिविर आज
आयुष्मान निरामयम योजना के तहत् हितग्राहियों के गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु जिले में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 18 दिसम्बर को जनपद पंचायत सेवढ़ा में ग्राम पंचायत कंजौली, सेंगुवां, चकबैना, कुलैथ, जोनियां, बरगुवां, बिलासपुर, पचोखरा, खैरोनाघाट, कुदारी, पिपरौआ, दोहर, लहराकलां, देलुआ, भड़ोल, लांच, खड़ौआ, तिगरू, रमगढ़ा, दभैरा, मोहनाजाट, ररूआजीवन और पड़री के नाम शामिल है।
जनपद पंचायत दतिया की जिन ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे उनमें सेमई, बिलौनी, गोविन्दपुर, हतलई, जिगना, खदरावनी, नौनेर, पलोथर, राजपुर, रामसागर, रिछारी, सलैयापमार, सनोरा, बडगोड, भदूमरा, बुहारा, ऐरई, घूघसी, हिड़ौरा, जौन्हार, कुरथरा, रावबुजुर्ग और सतारी के नाम शामिल है।जनपद पंचायत भाण्ड़ेर की जिन ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे उनमें टौरी, बिल्हेटी, मैथानापहूंज, सदका, धनोटी, बड़ेरासोपान, वीसलपुरा, बरचौली, चन्द्रोल, तिगराकलॉ, लहारहवेली, माद्यौपुरा, अजीतपुरा, बेरछ, कुतौली एवं सोफ्ता के नाम शामिल है।
सरकारी धन के गबन के मुलजिमों को बचाने में 20 साल तक लगी रही मुरैना पुलिस, हाई कोर्ट ने कराई थी एफ आई आर , केस डायरी कोर्ट से चुराकर गायब की , सबूत फाड़ फाड़ कर फेंके , कानूनऔर कोर्ट की ऑंखों में झोंकी धूल
मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन मुरैना 15 सितंबर ( ग्वालियर टाइम्स ) लगातार 20 साल तक कोर्ट और कानून की ऑंखों में धूल झोंक कर भारी भरकम रिश्...
-
मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन मुरैना 15 सितंबर ( ग्वालियर टाइम्स ) लगातार 20 साल तक कोर्ट और कानून की ऑंखों में धूल झोंक कर भारी भरकम रिश्...
-
सायबर कानून की लागू होने वाली धारायें , जो आप पर असर डालतीं हैं जानना जरूरी है आपके लिये , पुलिस न लिखे एफ आई आर तो क्या करें हमारे कानू...
-
जातिवाद की नाव में अफसर नेता और मीडिया हुये सवार , जब यू नहीं तो यूं सही डकरा डकरा ढरका रहे सरकार चम्बल का मुरैना जिला फिर बना जातिवादी ...


