शनिवार, 9 जनवरी 2021

बालिकाएं ”बेटी की पेटी” में कर सकती है शिकायत

  ”मेरा बच्चा अभियान” अंतर्गत जिले के 220 बच्चों को जिला एवं खंड स्तरीय 110 अधिकारियों को कुपोषण से सुपोषण में लाने की अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों द्वारा बच्चों के अभिभावक से सम्पर्क कर उनके पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए आवश्यक सामग्री एवं सहयोग प्रदाय किया जा रहा है एवं ऐसे परिवारों को रोजगार मूलक कार्यो से जोड़ने जैसे सब्जी, फल, दूध आदि का उत्पादन, पशु पालन आदि जिससे अतिकम वजन वाले बच्चों के परिवार की अर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्रों में भेजने हेतु प्रयास किया जाकर एनआरसी में भर्ती कराया जा रहा है साथ ही पात्र बीपीएल हितग्राहियों के परिवारों को समस्त योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। मेरा बच्चा अभियान अंतर्गत अधिकारियों द्वारा दायित्व में लेने वाले बच्चों के कुपोषा से सुपोषण तक की यात्रा में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

बालिकाएं ”बेटी की पेटी” में कर सकती है शिकायत
    ”बेटी की पेटी” कार्यक्रम अंतर्गत किसी भी बालिका का किसी प्रकार का शोषण होने पर वह अपनी शिकायत निर्धारित स्थानों पर लगाई गई पेटी में पर्ची के माध्यम से डाल सकती है। उक्त शिकायत का निराकरण प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से किया जायेगा।
    इस अभिनव पहल का उद्देश्य जिले की प्रत्येक बेटी तक जिला प्रशासन की भरोसेमंद पहल की पहुंच हो सके तथा जिले की कोई भी बेटी चुप्पी, घुटन, अवसाद का जीवन नहीं जीते हुए अपनी बात कहने के लिए भरोसेमंद एवं सबल माध्यम पा सके।

शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

गंदगी करने वालों पर लगेगा एक हजार का जुर्माना, कलेक्टर ने ईव्हीएम मशीन गोदाम के एवं संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने न्यू कलेक्ट्रेट के समीप बने ईव्हीएम मशीन के गोदाम का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक सिंह चौहान सहित आदि साथ थे।
    कलेक्टर ने ईव्हीएम मशीन गोदम के निरीक्षण के पूर्व न्यू कलेक्ट्रेट संयुक्त भवन का निरीक्षण करते हुए जिला नाजिर को निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट में साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए जाए। गदंगी करने वालों के विरूद्ध एक हजार रूपये के अर्थदण्ड़ की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जगह-जगह गदंगी करने वालों पर  निगरानी रखने हेतु न्यू कलेक्ट्रेट में सीसीटीव्ही कैमरे भी लगाए जाए। न्यू कलेक्ट्रेट में प्रवेश के लिए एक ही प्रवेश द्वार रखा जाए। जिससे अन्य प्रवेश द्वारों से अनावश्यक रूप से लोग प्रवेश न कर सके। 

पशुपालन विभाग ने बर्डफ्लू को लेकर जारी की एडवाईजरी

 मध्यप्रदेश के इन्दौर एवं मंदसौर जिले में बर्डफ्लू का उदभेद एन5एन8 स्ट्रेन से हुआ है। यह जुनोटिक वायरल बीमारी है जो बर्डफ्लू की बीमारी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की वजह से होती है। जो संक्रमित पक्षियों एवं संक्रमित वातावरण तथा वस्तुओं से इंसानों में फैलती है।

    पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. जीएस दास ने बताया कि बर्डफ्लू का वायरस मुख्यतः मनुष्य से श्वसन तंत्र को डेमेज करता है। दतिया में बर्डफ्लू बीमारी को देखते हुए जिला स्तर पर कार्यवाही करने के लिए प्रभारी चल पशु चिकित्सा ईकाई के प्रभारी डॉ. एसएस परिहार को बनाया गया है। जिनका मोबाईल नम्बर 9893725139 पर सम्पर्क कर सकते है। इसी प्रकार खण्ड स्तर पर कार्यवाही के लिए दतिया विकासखंड में डॉ. भूपेन्द्र कुमार जिनका मोबाईल नम्बर 9826747944 है। भाण्ड़ेर विकासखंड डॉ. व्हीके सोनी जिनका मोबाईल नम्बर 9893866299 और सेवढ़ा विकासखंड में डॉ. शिवा गुप्ता जिनका मोबाईल नम्बर 8950809834 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बर्डफ्लू इनफेक्शन मुर्गी, टर्की, गीस, मोर, बतख एवं प्रवासी पक्षियों में तेजी से फैलता है। इन्फ्लूएंजा वायरस से पक्षियों की मौत भी हो सकती है।
पक्षियों में बर्डफ्लू के लक्षण
    पक्षियों की आंख, गर्दन एवं सिर के आस-पास सूजन एवं रिसाव, बुखार आना (42 डिग्री सैल्सियस) अंड़ों की संख्या में कमी, कलंगी एवं पैरो का रंग बदलना, पक्षियों में अचानक कमजोरी आ जाना, हरकत कम होना, पंखों का झड़ना, गर्दन का अकड़ना, पक्षियों की अधिक संख्या में आप्रकृतिक मृत्यु होना।
बर्डफ्लू बचने के लिए ये सावधानियां बरतें
    बर्डफ्लू से बचने के लिए पोल्ट्री मीट एवं अंडे का सेवन अच्छी तरह पकाने के बाद करेें। संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से बचें। पोल्ट्री उत्पाद खरीदते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। संक्रमण से बचने के लिए हाथों को लगातार धोएं और सेनेटाइज करते रहें। जिस इलाके में संक्रमण है कोशिश करें कि वहां न जाएं या मास्क पहनकर ही जाएं। पोल्ट्री दुकानदार पोल्ट्री की हैंडलिंग करते समय मास्क, ग्लव्स आदि पहनना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या सूचना के लिए अपनी निकटतम पशु चिकित्सा संस्था पर संपर्क करें।

अन्न उत्सव के दौरान उपभोक्ताओं को मिला खाद्यान

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप दतिया जिले में स्थित सभी उचित मूल्य की दुकानों पर गुरूवार को अन्न उत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं इस अभियान के तहत् बनाए गए नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में पात्र उपभोक्ताओं को सामग्री प्रदाय की गई।
कलेक्टर श्री संजय कुमार ने जिले में अन्न उत्सव के दौरान उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रत्येक दुकान के लिए नोडल अधिकारी और इस कार्य के पर्यवेक्षण हेतु जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को जबावदेही सुनिश्चित की गई। अधिकारियों द्वारा अन्न उत्सव के दौरान उन्हें आवंटित की गई उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर पात्र उपभोक्ताओं को खाद्यान का वितरण कराया गया।
    सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री डीएस धाकरे ने बताया कि अन्न उत्सव अभियान के तहत् आज 3 बजे तक जिले में 14 प्रतिशत उपभोक्ताओं को खाद्यान वितरत किया जा चुका है और वितरण की कार्यवाही जारी है। उल्लेखनीय है कि अन्न उत्सव के तहत् 8 जनवरी को भी उपभोक्ता उचित मूल्य की दुकान पर पहुंचकर खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। उचित मूल्य की दुकाने पूर्व निर्देशों के अनुरूप निर्धारित दिनों में भी खुली रहेगी। जिससे पात्र राशनकार्ड धारी उपभोक्ता राशन प्राप्त करने से वंचित न रह सके।  

दतिया की नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 2021 कराये जाने हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण और अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त

 सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के आदेश के क्रम में मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण 2021 की प्रक्रिया प्रस्तावित है, एवं आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची 1 जनवरी 2021 र्की स्थिति में वार्षिक पुनरीक्षण 2021 कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.निर्वा.) द्वारा नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के अंतर्गत नगरीय निकायों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किए है।
    नगर पालिका परिषद दतिया के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग दतिया रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रभारी तहसीलदार दतिया श्री नीतेश भार्गव सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अपर कलेक्टर दतिया अपीलीय अधिकारी रहेंगे। नगर परिषद बड़ौनी तहसीलदार बड़ौनी श्री सुनील शाक्य रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग दतिया अपीलीय अधिकारी, नगर परिषद सेवढ़ा के लिए तहसीलदार सेवढ़ा श्री साहिर खांन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार श्रीमती कल्पना कुशवाहा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग सेवढ़ा अपीलीय अधिकारी, नगर परिषद इन्दरगढ़ के लिए तहसीलदार इन्दरगढ़ श्री सुनील कुमार भदौरिया रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार श्री दीपक यादव सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग सेवढ़ा अपीलीय अधिकारी, नगर परिषद भाण्ड़ेर के लिए तहसीलदार श्री सूर्यकांत त्रिपाठी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार भाण्ड़ेर श्री अजय परसेडिया सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग भाण्ड़ेर अपीलीय अधिकारी रहेंगे।
    मतदाता सूची में दो स्थानों पर मतदाताओं के नाम दर्ज होने के संबंध में आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुक्रम में दोहरे मतदाताओं के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया अनुसार ऐसे नामों के विलोपन की कार्यवाही अधिकारी द्वारा की जायेगी।

दतिया जिला स्तरीय एवं खण्ड़ स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम का गठन

 संचालनालय पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश में एवियन इन्फलूएंजा रोग बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के परिपेक्ष्य में रोकथाम नियंत्रण, सर्तकता व सावधानी बरतने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त हुए है। उपसंचालक पशुपालन विभाग दतिया डॉ. जी दास द्वारा प्राप्त निर्देशों के पालन में जिला स्तरीय एवं खड़ स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है।

    जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम में उपसंचालक डॉ. जी दास मो. नं. 9425572337 नोडल अधिकारी, प्रभारी सिविल सर्जन पॉलीक्लीनिक दतिया डॉ. राजीव गुप्ता मो.नं. 8827635266 सहायक नोडल अधिकारी और डॉ. एएस परिहार, डॉ. डीके पाण्ड़ेय, श्री देवेन्द्र कुशवाहा को दल में सदस्य के रूप में रखा गया है।
    विकासखण्ड़ दतिया के लिए प्रभारी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी विकास खण्ड दतिया डॉ. भूपेन्द्र कुमार मो.नं. 9826747944 नोडल अधिकारी, प्रभारी पशु चिकि. उद्गंवा डॉ. गजेन्द्र धाकड़ मो.नं. 9074179270, प्रभारी पशु चिकि. बसई डॉ. रितेश राजपूत मो.नं. 7247284747 सहायक नोडल अधिकारी, श्री विष्णु त्रिपाठी, श्री नरेश मांझी, श्री सतीश बाल्मीक सदस्य, विकासखण्ड़ सेवढ़ के लिए पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी विकासखण्ड़ सेवढ़ा डॉ. व्हीके सोनी मो.नं. 9893866299 नोडल अधिकारी, प्रभारी पशु चिकित्सालय सेवढ़ा डॉ. रमा गर्ग मो.नं. 8279647054, प्रभारी पशु चिकि. इनदरगढ़ डॉ. विजय शर्मा मो.नं. 9165855198 सहायक नोडल अधिकारी, श्री एसएस तिवारी, श्री एमआर खान, श्री मनोज यादव सदस्य, विकासखण्ड़ भाण्ड़ेर के लिए पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी पशु चिकित्सालय भाण्ड़ेर डॉ. शिवा गुप्ता मो.नं. 8950809834 नोडल अधिकारी, प्रभारी पशु चिकि. विछोंदना डॉ. गजेन्द्र सिंह मो.नं. 9827017222, प्रभारी पशु चिकि. सालौन-बी डॉ. डीएस खरे मो.नं. 877007506 सहायक नोडल अधिकारी और डॉ. संजय कुमार, श्री पीएस राजपूत श्री गिरजेश कुमार सदस्य रहेंगे। 

गेंहूं जी.डब्ल्यू 322 उर्वरक अमानक पाए जाने पर क्रय विक्रय भण्ड़ारण एवं स्थानांतरण पर प्रतिबंध

 जिले में गेंहूं जी. डब्ल्यू 322 उर्वरक परीक्षण प्रयोगशाला में विश्लेषण के दौरान अमानक स्तर के पाए जाने पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास दतिया के उपसंचालक ने उक्त उर्वरक के लॉट को जिले में क्रय-विक्रय, भण्ड़ारण एवं स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    कृषि कल्याण तथा कृषि विकास के उपसंचालक एवं बीज अनुज्ञापन अधिकारी दतिया डॉ. एके बड़ौनिया ने बीज अधिनियम 1966 की धारा 6 (ए) तथा 7 (बी) का उल्लंघन होने के फलस्वरूप जिले में गेंहूं जी. डब्ल्यू 322 उर्वरक के नमूने अमानक पाए जाने पर जिले में प्रतिबंध लगा दिया गया है। बीज के नमूना अमानक पाए जाने पर बीजों के लॉट के क्रय-विक्रय भण्ड़ारण एवं स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। आईएफएसडीसी सिरोंज कंपनी का गेंहू जी डब्लू 322 का नमूना मै. आईएफएफडीसी कृषक सेवा केन्द्र बड़ौनी से लिया गया है।

गुरुवार, 7 जनवरी 2021

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाईन दतिया में होगा समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को सौंपे दायित्व

जिले में गणतंत्र दिवस हर्ष, उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जायेगा। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस लाईन दतिया में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड़ की सलामी लेंगे।
    कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध आयोजित बैठक में जानकारी दी गई। न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित जिला अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
    कलेक्टर श्री कुमार ने गणतंत्र दिवस समारोह की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह जिले में पूरे हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ कोविड-19 की गाईड लाईन एवं शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व को हम सभी लोग अन्य पर्वो के समान मनाए। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिकगण निजी भवनों पर भी रोशनी करें और देश भक्ति पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित करें और आयोजनों में गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में लोगों को बताए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाए वह गणतंत्र दिवस की पूरी गरिमा के अनुरूप हो।
     कलेक्टर श्री कुमार ने गणतंत्र दिवस की गरिमापूर्ण तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जबावदेशी सुनिश्चित करते हुए निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस की व्यवस्थायें गणतंत्र दिवस की गरिमा के अनुरूप हो। यह व्यवसथायें पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ की जाए। बैठक में बताया गया कि गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस लाईन दतिया में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। जहां गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड़ की सलामी लेंगे। इस अवसर पर मार्च पास्ट का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया जायेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं पर केन्द्रित चलित झांकिया भी आयोजित की जायेगी। झांकियों की विषयवस्तु भी 14 जनवरी तक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबंधित विभाग भेजना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण कर न्यू कलेक्ट्रेट में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्हांेने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देश दिए कि वह भी अपने-अपने स्तर पर विभिन्न विभागों के सहयोग से गरिमापूर्ण गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन करें। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर बैरीकेटिंग मंच व्यवस्था, आकाश में गुब्बारे छोड़ने आमंत्रण पत्रों की वितरण व्यवस्था पर चर्चा की गई। 

दतिया जिला में पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता वार्षिक पुनरीक्षण 2021 कराये जाने हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण और अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त

सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के आदेश के पालन में मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण 2021 की प्रक्रिया प्रस्तावित है एवं आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची 1 जनवरी 2021 की स्थिति में वार्षिक पुनरीक्षण्सा 2021 कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री संजय कुमार द्वारा पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 9 (2) के अंतर्गत रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किए है।
    जनपद पंचायत, अनुभाग दतिया के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  दतिया रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रभारी तहसीलदार दतिया श्री नीतेश भार्गव सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अपर कलेक्टर अपीलीय प्राधिकारी रहेंगे। जनपद पंचायत, अनुभाग सेवढ़ा के लिए अनुविभगीय अधिकारी (राजस्व) सेवढ़ा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार सेवढ़ा श्री साहिर खांन सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अपर कलेक्टर अपीलीय प्राधिकारी रहेंगे। जनपद पंचायत, अनुभाग भाण्ड़ेर के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भाण्ड़ेर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार श्री सूर्यकांत त्रिपाठी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अपर कलेक्टर दतिया अपीलीय प्राधिकारी रहेंगे।
    मतदाता सूची में दो स्थानों पर मतदाताओं के नाम दर्ज होने के संबंध में आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार दोहरे मतदाता के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया अनुसार ऐसे नामों के विलोपन की कार्यवाही नियमानुसार की जायेगी। 
  

जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति की बैठक 7 जनवरी को

 जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में आज 7 जनवरी 2021 को सायं 3 बजे से न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय दतिया के सभाकक्ष में सुनिश्चित किया गया है।

सरकारी धन के गबन के मुलजिमों को बचाने में 20 साल तक लगी रही मुरैना पुलिस, हाई कोर्ट ने कराई थी एफ आई आर , केस डायरी कोर्ट से चुराकर गायब की , सबूत फाड़ फाड़ कर फेंके , कानूनऔर कोर्ट की ऑंखों में झोंकी धूल

     मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन  मुरैना 15 सितंबर ( ग्वालियर टाइम्स ) लगातार 20 साल तक कोर्ट और कानून की ऑंखों में धूल झोंक कर भारी भरकम रिश्...