दतिया, 17 जनवरी 2021/ मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राम उदगवा में 1 करोड़ 51 लाख की लागत के 26 निर्माण एवं विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर 1 करोड 64 लाख 41 हजार की लागत के 19 विकास कार्यों की घोषणा की। गृह मंत्री ने इस दौरान 65 हितग्राहियों को 1 करोड़ 23 लाख 80 हजार की राशि के विभिन्न येाजनाओं में लाभ प्रदाय किए।
गृह मंत्री डाॅ. मिश्र ने ग्राम उदगवा में आयेाजित कार्यक्रम के दौरान हितग्राही मूलक येाजनाओं की ग्रामीणों से क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों की समस्याओं केा पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि आयुष्मान योजना के तहत अपना पंजीयन अवश्य करा लें। जिसके तहत किसी भी गंभीर बीमारी का इलाज 5 लाख रूपये तक चिन्हित निजी अस्पतालों में करा सकेंगे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर विद्युत मंडल के अधिकारियेां को विद्युत ट्रांसफार्मर ठीक करने एवं बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि गंाव के एक व्यक्ति का घर आग लग जाने से नष्ट होने पर उसे प्रधानमंत्री आवास येाजना में पात्रतानुसार मकान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
गृह मंत्री ने इस दौरान ग्राम पंचायत उदगवा में 475 हितग्राहियों को पेंशन, संबल योजना के तहत 376 पंजीकृत हितग्राही, 905 परिवारों को पात्रता पर्ची की पात्रता, 223 हितग्राहियों को नवीन आयुष्मान कार्ड और 837 परिवारों को बीपीएल कार्ड बनाने की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में सर्वश्री भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, बृजेश यादव, पवन कल्ली सरपंच, गिन्नीराजा, प्रशांत ढेगुला, येागेश सक्सेना, श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, छोटेराजा, सतीश यादव, जीतू कमरिया, मुकेश यादव, कालीचरण, मुकेश प्रजापति, आकाश भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
ग्वालियर टाइम्स लाइव http://www.gwaliortimeslive.com , www,gwaliortimes.in C.E.O. & Principal Editor Narendra Singh Tomar "Anand" Advocate Regd H.Q. 42 -43 Gandhi Colony Morena . M.P Whatsapp : 9425738101 & 7000998037 E Mail Your News : nnyamorena@yahoo.co.in E Mail Administration : admin@gwaliortimeslive.com & admin@gwaliortimes.in
सोमवार, 18 जनवरी 2021
गृह मंत्री डाॅ. मिश्र ने उदगवां में 1 करोड 51 लाख की लागत के 26 निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया
गृह मंत्री डाॅ. मिश्र ग्राम काराहार में पाल-बघेल समाज के सम्मेलन में हुए शामिल पाल-बघेल समाज के प्रत्येक परिवार से उनका पुराना रिश्ता है - गृह मंत्री
दतिया, 17 जनवरी 2021/ मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि पाल-बघेल समाज के प्रत्येक परिवार से उनका बहुत पुराना रिश्ता है और यह रिश्ता और आगे मजबूती से बना रहेगा। गृह मंत्री डाॅ. मिश्र रविवार को ग्राम काराहार (खमेरा) में पाल-बघेल समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पाल-बघेल समाज द्वारा गृह मंत्री का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
गृह मंत्री डाॅ. मिश्र ने कार्यक्रम केा संबोधित करते हुए कहा कि पाल-बघेल समाज का उनका वर्षो से पुराना रिश्ता है। जो प्रेम एवं भाईचारे के साथ आगे भी बना रहेगा। उन्होंने पाल-बघेल समाज के सम्मेलन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि पाल-बघेल समाज का ऐतिहासिक एवं गौरवशाली इतिहास रहा है। इस समाज के लोगों का प्राचीनकाल से ही पशुपालन व्यवसाय रहा है, जो आज भी जारी है।
गृह मंत्री ने कहा कि पाल-बघेल समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मध्य प्रदेश एवं केन्द्र सरकार ने इन वर्गों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार लाने हेतु अनेकों कल्याणकारी येाजनाएं संचालित की हैं। जिनका लाभ समाज के लोगों को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाल एवं बघेल समाज की समस्याओं के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि माता अहिल्या बाई की प्रतिमा लगाई जाने हेतु स्थल चयन कर लें। जिससे उचित स्थान पर मूर्ति लगाई जाने की कार्यवाही की जा सके।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्री राधेलाल बघेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सर्वश्री सुरेन्द्र बुधोलिया पूर्व विधायक श्री आशाराम अहिरवार, प्रदीप अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह बघेल, रामसिंह बघेल, रज्जन पाल, लालाराम, मनोहर फौजी, रघुराज सिंह, चरन सिंह पाल, पंजाब सिंह बघेल, बृजेश यादव, गब्बर सिंह बघेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
भारत सरकार द्वारा जारी नशामुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों एवं शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई
दतिया। शा.उत्कृष्ट विद्यालय दतिया में ‘‘नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत पहले सभी छात्रों को संबोधित करते हुये यू.के. मेहोरिया, प्राचार्य ने छात्रों को नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में बताते हुये नशे की भयावहता से मुक्त रहने हेतु प्रेरित किया। छात्रों एवं शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। शपथ संस्था की मा.शिक्षक श्रीमती रश्मि जादौन द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक पं.राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर लगभग 60 स्कूली छात्रगण, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के कैडिटगण तथा विद्यालय के सदस्यगण विशेष रूप से डाॅ.मयंक ढेंगुला, डाॅ.अर्चना श्रीवास्तव, श्रीमती श्रद्धा सेंगर, डाॅ.राजश्री गुप्ता, श्रीमती उर्मिला साहू, श्रीमती रश्मि जादौन, संजय श्रीवास्तव, बृजेश श्रोत्रिय, संजय सिंह दोहरे सहित समस्त स्टाप उपस्थित रहे।
शनिवार, 9 जनवरी 2021
दतिया जिले में कोरोना टीकाकरण का हुआ पूर्व अभ्यास
प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी आगामी कोविड-19 वैक्सीन की तैयारियों के आंकलन हेतु 8 जनवरी को ड्राई रन का आयोजन किया गया। दतिया सहित तीन स्थानों पर जिसमें जिला चिकित्साल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनागिर में कुल 76 डमी लोगों को चिन्हित किया गया। जिसमें से 68 लोगों में चिक्त्सिा कर्मी, नर्सेस स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण का पूर्व अभ्यास किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन उदयपुरिया ने बताया कि जिला चिकित्सालय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
जिले में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौनी एवं प्राथमिक स्वासथ्य केन्द्र सोनागिर पर मुख्य चिक्त्सिा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपनी उपस्थिति में समस्त गतिविधियों का संचालन कराया। जिला चिकित्सालय में संचालित सत्र में डीन मेडीकल कॉलेज दतिया डॉ. राजेश गौर, जिला टीकारण अधिकारी डॉ. डीके सोनी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसएन शाक्य, आरएमओ जिला चिकित्सालय डॉ. दिनेश नाटोली उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत् जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में न्यू कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। जिमसें योजना के तहत् कॉनटेक्ट आधारित उद्यानिकी विभाग में जिला रिसोर्स पर्सन के रूप में एक आवेदक के रूप में सेवढ़ा के श्री अभिषेक पुरोहित का चयन किया गया। रिसोर्स परसन के लिए कुल 11 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। बैठक में नावार्ड के उपमहाप्रबंधक श्री संजीव रमन, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. पीके गुप्ता, सहायक संचालक कृषि श्री आरएस सखवार, एसआरएलएम की जिला प्रबंधक श्रीमती संतमती खलको, जिला उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री व्हीके आर्य, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री सर्वेश तिवारी, लीड बैक के श्री अतेन्द्र पाल सिंह आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सुनीं पेंशनरों की समस्यायें, जिला पेंशन फोरम की बैठक सम्पन्न
जिला पेंशन फोरम की बैठक कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में गत दिनों न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशनर समाज के महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि शासकीय अधिकारी, कर्मचारी को शासकीय सेवा पूर्ण करने के उपरांत एक न एक दिन सभी को सेवा निवृत्त होना पड़ता है। अतः अधिकारी, कर्मचारी पेंशनरों की समस्याओं को अपनी समस्या समझते हुए गंभीरता के साथ निराकरण की कार्यवाही करें।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि पेंशनर अपने जीवनकाल को सकारात्मक सोच के साथ जिये ऐसे कार्य करें कि जिससे समाज को उनके सेवाकाल के अनुभवों का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण समय पर भेजे जाए और सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक माह पूर्व चैक लिस्ट भी प्रदाय की जाए। जिससे वह समय पर अपनी जानकारी उपलब्ध करा सके।
बैठक में पेंशनर्स शाखा जिला दतिया शाखा के अध्यक्ष श्रीएसपी पटेरिया, श्री जी एस उदैनिया, डॉ ओपी दुबे सहित जिला पेंशन अधिकारी श्री गर्ग, बैंकर्स सहित, पंेशनर्स संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पेंशनर्स संघ द्वारा पेंशनर से संबंधित अपनी समस्यायों को बताया।
जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 13 जनवरी को डाइट दतिया में , ऐसे करें आवेदन
जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय दतिया के सहयोग से जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 13 जनवरी 2021 को सुबह 11 बजे से जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) दतिया में किया जायेगा।
तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु 13 जनवरी 2021 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा टेªनी ऑपरेट, हैल्पर, ट्रेन, सुपरवाईजर, सिक्यूरटी गार्ड, इंश्योरेंस एडवाईजर, हैल्थ इंश्योरेंस एडवाईजर, प्रबंधक सेल, सैल्स एक्ज्यूकेटिव आदि पदों के लिए ऐसे आवेदक जो कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं स्नातक एवं आईटीआई उर्त्तीण है जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष है। उन्हें निजी कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। रोजगार मेले में चयनित युवकों को योग्यता अनुसार वेतन 8 हजार से लेकर 15 हजार तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इच्छुक आवेदक जिला स्तरीय रोजगार मेले में आधार कार्ड शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड एवं पासपोर्ट साईज के 4 फोटो लाना आवश्यक होगा। मेले में उपस्थित होने हेतु आवेदकों को कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। मेला स्थल पर आवेदक निःशुल्क आवेदन कर सकेंगे। मेला स्थल पर सभी आवेदकों को कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन करना होगा। बगैर मास्क के मेला स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा। मेले में आवेदन क्यूआरकोड स्केन कर गूगल सीट या http:f//orms.gleHvj8v7VnyYYi3ZtW8 पर कर सकते है।दतिया जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित
कलेक्टर श्री संजय कुमार ने दतिया जिले के लिए कलैण्ड़र वर्ष 2021 में दतिया जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए है। जिसमें 14 जनवरी 2021 गुरूवार मकर संक्रांति, 10 सितम्बर 2021 शुक्रवार गणेश चतुर्थी, 3 नवम्बर 2021 बुधवार दीपावली (दक्षिण भारतीय) शामिल है।
कलेक्टर श्री कुमार ने यह अवकाश मध्यप्रदेश सामान्य पुस्तक भाग दो के अनुक्रमांक 4 तथा म.प्र. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना में निहित प्रावधानान्तर्गत एवं प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए है।पीताम्बरा माई के चरण शरण में यू पी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज दतिया पहुंचेंगें
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आज 9 जनवरी 2021 को दतिया प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज से12.5 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा दतिया के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे दतिया हवाई पट्टी पहुंचेगे। दोपहर 1.50 बजे आप माँ पीताम्बरा माई मंदिर पहुंचकर पूजा एवं दर्शन करेंगे। दोपहर 2.15 बजे आप झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे। आप दोपहर 3.40 बजे दतिया हवाई पट्टी पहुंचकर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
गृह मंत्री आज गृह में - गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज से जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे
मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 9 जनवरी 2021 से 10 जनवरी 2021 तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 9 जनवरी 2021 को प्रातः 4 बजे डबरा पहुंचेगे और प्रातः 8.30 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9 बजे दतिया निवास पर पहंुचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे आप माँ पीताम्बरा माई एवं शनिदेव जी के दर्शन करेंगे और ग्राम कमरारी में 2 करोड़ की लागत से गौ-शाला के भूमिपूजन एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे (आरक्षित) रहेगा। अपरान्ह 3 बजे आप ग्राम रामनगर में आयोजित भागवत कथा में सम्मिलित होंगे। सायं 4 बजे ग्राम कोटरा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 4.30 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे डबरा पहुंचेगे। सायं 7.30 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे दतिया पहुंचेगे और मण्ड़ी में विद्युत सब स्टेशन का भूमिपूजन करेंगे/भोजन। रात्रि 9 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9.30 बजे डबरा निवास पर पहुंचेगे।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 10 जनवरी 2021 को प्रातः 8.30 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9 बजे दतिया निवास पर पहंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे आप राजीव नगर वार्ड 31 में सीसी रोड़ के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रातः 11 बजे आप वृन्दावन धाम दतिया में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे आप निवास पर पहुंचेगे (आरक्षित) रहेगा। अपरान्ह 3 बजे आप ग्राम बाजनी में गौ-शाला का भूमिपूजन करेंगे। सायं 4 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे रात्रि 10.30 बजे आप डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 11.45 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और ट्रेन द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
सरकारी धन के गबन के मुलजिमों को बचाने में 20 साल तक लगी रही मुरैना पुलिस, हाई कोर्ट ने कराई थी एफ आई आर , केस डायरी कोर्ट से चुराकर गायब की , सबूत फाड़ फाड़ कर फेंके , कानूनऔर कोर्ट की ऑंखों में झोंकी धूल
मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन मुरैना 15 सितंबर ( ग्वालियर टाइम्स ) लगातार 20 साल तक कोर्ट और कानून की ऑंखों में धूल झोंक कर भारी भरकम रिश्...
-
मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन मुरैना 15 सितंबर ( ग्वालियर टाइम्स ) लगातार 20 साल तक कोर्ट और कानून की ऑंखों में धूल झोंक कर भारी भरकम रिश्...
-
सायबर कानून की लागू होने वाली धारायें , जो आप पर असर डालतीं हैं जानना जरूरी है आपके लिये , पुलिस न लिखे एफ आई आर तो क्या करें हमारे कानू...
-
जातिवाद की नाव में अफसर नेता और मीडिया हुये सवार , जब यू नहीं तो यूं सही डकरा डकरा ढरका रहे सरकार चम्बल का मुरैना जिला फिर बना जातिवादी ...

